फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Accident News Two trucks collided on Jabalpur-Nagpur highway, the conductor was burnt alive

Accident News: जबलपुर-नागपुर हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 26 Sep 2022 02:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 02:29 PM IST
सार

जबलपुर नागपुर नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और कंडक्टर ट्रक में फंसकर जिंदा जल गया, किसी तरह चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Accident News Two trucks collided on Jabalpur-Nagpur highway, the conductor was burnt alive
दो ट्रकों में भिड़ंत, कंडक्टर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर शहर के बरगी थाना अंतर्गत जबलपुर नागपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और कंडक्टर ट्रक में फंसकर जिंदा जल गया, किसी तरह चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरगी थाना क्षेत्र के बहोरीपर टोल नाका के पास सोमवार सुबह 6 बजे करीब एनएचआई को सूचना मिली कि, जबलपुर नागपुर रोड पर बहोरीपार टोल नाके के आगे दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत हो गई है। सूचना पर ईएमटी प्रदीप डेहरिया और पायलट शंकर सिंह के साथ एनएचआई की पूरी टीम, एम्बुलेंस लेकर तत्काल मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर दो ट्रकों में आपस में भीषण भिड़ंत हुई थी। हादसे में टक्कर लगने के कारण पीछे के वाहन में भयानक आग लगी हुई थी। एनएचआई की टीम ने गंभीर अवस्था में चालक को रेस्क्यू कर ट्रक से निकाला, वहीं दूसरे व्यक्ति की बाहर निकालने से पहले ही जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक शादाब खान बताया कि उसका भाई ट्रक में ही फंसा हुआ है। भीषण आग के चलते उसकी मौत हो गई। शादाब खान और कंडक्टर दोनों ही यूपी बरेली के रहने वाले हैं। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। हादसे की वजह से सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया था। फिलहाल पुलिस ने कंडक्टर के शव को पीएम के लिए भेजा है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed