फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News 6 arrested including 5 minors who committed robbery

Jabalpur News: लूट करने वाले पांच नाबालिग सहित छह गिरफ्तार, चाकू अड़ाकर छीनते था मोबाइल व नगदी

Mon, 03 Mar 2025 03:53 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 03:53 PM IST
सार

जबलपुर पुलिस ने चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें पांच नाबालिग हैं। आरोपियों ने कई वारदातें कबूलीं। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, चाकू और दो मोटरसाइकिल जब्त कीं। तीन आरोपी पहले से हत्या प्रयास के मामले में जेल में हैं।

विज्ञापन
Jabalpur News 6 arrested including 5 minors who committed robbery
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की है।

विज्ञापन

मोढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के अनुसार, दीपक कुमार रैकवार (33) निवासी बृंदावन नगर, कटंगी रोड, 27 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे मदर टेरेसा मेन रोड से घर लौट रहे थे। तभी बृंदावन नगर मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन-तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोक पर मोबाइल लूट लिया।

विज्ञापन

इसी तरह, आशीष कुमार गोंड़ (27) निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, माढ़ोताल, जो एमपीईबी में मीटर रीडिंग का निजी कार्य करता है, अपने जीजा के साथ जा रहा था। तभी चार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर चाकू दिखाकर पांच हजार रुपये लूट लिए। चारों आरोपी रूमाल से चेहरा ढंके हुए थे और वारदात के बाद एक ही मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सागर बर्मन (19) निवासी बजरंग नगर और तीन 16 वर्षीय तथा दो 17 वर्षीय किशोरों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उन्होंने चाकू की नोक पर मोबाइल छीनने की घटनाओं को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल चाकू और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

पूछताछ के दौरान, एक 17 वर्षीय आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ लमती रोड पर चाकू की नोक पर नगदी छीनी थी, जिसे खर्च कर दिया गया। पुलिस ने उसके साथियों को कुछ दिन पहले हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed