फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Ruckus of Hindu organizations at Bada fuhara in protest against the insult of saffron flag, hymns sung on road dharna

जबलपुर: भगवा झंडे के अपमान के विरोध में बड़ा फुहारा पर हिंदू संगठनों का हंगामा, सड़क पर धरना देकर गाए भजन

Sat, 02 Apr 2022 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 02:13 PM IST
सार

निगम के सफाईकर्मियों ने बड़ा फुहारा में लगाए गए भगवा झंडे को कचरा वाहनों से उतरवाने का मामला तूल पकड़ गया है। झंडे उतारे जाने की सूचना जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी सारे मौके पर जमा हो गए। इसमें भाजपा, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पदाधिकारी शामिल थे। करीब चार घंटे हंगामा चलता रहा। 

विज्ञापन
Jabalpur: Ruckus of Hindu organizations at Bada fuhara in protest against the insult of saffron flag, hymns sung on road dharna
शनिवार को बड़ा फुहारा पर हिंदू संगठन के लोग धरने पर बैठ गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में भगवा झंडे के अपमान की बात पर हंगामा हो गया। शनिवार को बड़ा फुहारा पर हिंदू संगठन के लोग धरने पर बैठ गए हैं। पूरे चौराहे को भगवा झंडों से पाट दिया गया है। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम को इन लोगों ने लौटा दिया। कलेक्टर और निगमायुक्त को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। चार घंटे हंगामा चलता रहा। आखिर में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पहुंचकर सांसद राकेश सिंह सहित भाजपा नेताओं को दोषियों के कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया। 
विज्ञापन


बता दें कि हिंदू नववर्ष और चैत्र प्रतिपदा पर सड़कों पर लगे भगवा झंडे हटाने से मामला गर्मा गया है। जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को जानकारी लगी तो वे सारे मौके पर जमा हो गए। इसमें भाजपा, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पदाधिकारी शामिल थे। सांसद राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, पूर्व मंत्री शरद जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, आरएसएस तथा हिन्दूवादी संगठन के लोग पहुंच गए थे।  सभी ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। नगर निगम के विरोध में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गए और भजन करने लगे। सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान नगर निगम और प्रशासन के अफसर भी समझाने पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारियों की जिद है कि मौके पर आकर कलेक्टर बात करें। वे सभी नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

 

Jabalpur: Ruckus of Hindu organizations at Bada fuhara in protest against the insult of saffron flag, hymns sung on road dharna
हिन्दुवादी संगठनों ने बड़ें फुहारे में लगभग चार घंटे तक प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि नगर निगम का अमला हिंदू त्योहार पर लगे बधाई होर्डिंग और पोस्टर को निकालकर कचरे में फेंक रहा है इससे हिंदुओं की भावना आहत हो रही है। हंगामे की सूचना पर कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे लेकिन कोई उनसे बात करने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, अखिलेश जैन सीए, पंकज दुबे, कमलेश अग्रवाल, कैलाश साहू आदि मौजूद रहे। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस भी सतर्क हो गई। लार्डगंज और कोतवाली पुलिस के जवान ने मोर्चा संभाल लिया। 

भाजपा के नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने बताया कि दोपहर लगगभ डेढ़ बजे कलेक्टर इलैयाराजा टी तथा पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ बहुगुणा घरना स्थल पर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घटना के विरोध में ज्ञापन दिया और दोनों अधिकारियों ने सांसद सहित सभी नेताओं को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव का कहना है कि भगवा झंडा हटाना साजिश का एक हिस्सा हो सकता है। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए झंडों को उतारा गया होगा। कांग्रेस शासन काल में भी धार्मिक कार्यक्रम लगाए गए भगवा झंडे नहीं हटाए गए। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद भी भगवा झंडा हटाए गए हैं। यह हिन्दुओं की धार्मिक भावना भड़काने की साजिश हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed