फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Regular bench will hear public interest litigation on water crisis in Katni, next hearing will be held on June 14

Jabalpur: कटनी में जल संकट पर लगाई गई जनहित याचिका की नियमित बेंच करेगी सुनवाई, 14 जून को होगी अगली पेशी

Tue, 07 Jun 2022 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 09:27 AM IST
सार

कटनी जिले के वीडी अग्रवाल वार्ड में गहराते जल संकट को लेकर लगाई गई जनहित याचिका की सुनवाई अब नियमित बेंच करेगी। हाईकोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 14 जून तय की है।
 

विज्ञापन
Jabalpur: Regular bench will hear public interest litigation on water crisis in Katni, next hearing will be held on June 14
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले के वी डी अग्रवाल वार्ड में गहराते जल संकट को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने हाईकोर्ट की शरण ली है, जिसमें आरोप है कि आदर्श आचार संहिता का बहाना बनाकर पाइप लाइन सही करने सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरती जा रहीं है। जस्टिस अतुल श्रीधरन व जस्टिस नंदिता दुबे की अवकाशकालीन स्पेशल बेंच ने मामले की सुनवाई नियमित बेंच में किये जाने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 14 जून को निर्धारित की है।
विज्ञापन

 
जनहित का मामला कटनी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व अधिवक्ता मौसूफ उर्फ बिटटू की ओर से दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पाइप लाइन चोक होने के कारण वीडी अग्रवाल वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिसके कारण लोगों को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। पानी सप्लाई की व्यवस्था सुचारू करने के लिए नगर निगम आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा है, इतना ही नहीं अब चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर टालमटोली की जा रही है। पानी की समस्या से त्रस्त होकर लोगों ने सड़क में उतरकर प्रदर्शन भी किया परंतु उनकी समस्या का कोई निदान नहीं हुआ है, जिस पर हाईकोर्ट की शरण ली गई है। मामले में सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने उक्त निर्देश दिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed