फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Cruise Incident stock of life jackets found floating in water raised questions administration strict

MP: बरगी डैम में तैरते मिले लाइफ जैकेट के कई बंडल, येलो अलर्ट के बीच क्यों चलाया गया क्रूज? लापरवाही उजागर

Fri, 01 May 2026 03:17 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 03:17 PM IST
सार

बरगी डैम हादसे के बाद सामने आई लाइफ जैकेट की तस्वीरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में लापरवाही और हादसे के कारणों की पड़ताल जारी है। वहीं, जबलपुर में तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ था तो ऐसे में क्रूज के संचालन की परमीशन कैसे मिल गई? पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Jabalpur Cruise Incident stock of life jackets found floating in water raised questions  administration strict
लाइफ जैकेट के बंडल पानी में तैरते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पानी में तैरती लाइफ जैकेट के बंडल लापरवाही की ओर संकेत कर रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के बाद डैम में दो-तीन लाइफ जैकेट के बंडल तैरते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रारंभिक तौर पर सवाल उठ रहा है कि यदि इन लाइफ जैकेट्स को समय रहते क्रूज सवार लोगों को उपलब्ध कराया जाता, तो संभव है कि कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इस घटनाक्रम के बाद अब सिस्टम की लापरवाही धीरे-धीरे सामने आ रही है। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

एक और अहम सवाल यह भी है कि जब कई क्रूज सवार ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, तो वे डूबे कैसे? जानकारी के अनुसार, कई मृतकों के शव लाइफ जैकेट पहने हुए ही डैम से बाहर निकाले गए हैं, जिससे हादसे के कारणों को लेकर संशय और गहरा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




बरगी डैम में हुए हादसे का कारणों समझिए
जबलपुर में तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ था। बावजूद नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की परमिशन कैसे दी गई थी? क्रूज जब नर्मदा नदी में था तब भी तेज हवाएं चल रही थीं लेकिन इस दौरान लोगों को लेकर क्रूज का संचालन जारी रहा। ऐसे तमाम सवाल कहीं न कहीं बेहद गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो



‘सुरक्षा मानकों में कमी मिली तो होगी कार्रवाई’
मामले को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने भी क्रूज प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित सभी क्रूज की फिटनेस जांच कराई जाएगी। यदि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो संबंधित क्रूज को तत्काल बंद कर दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि क्रूज में लाइफ जैकेट का प्रावधान रहता है और जिन शवों को बरामद किया गया है, उनमें कई लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। ऐसे में प्राथमिक तौर पर यह संभावना जताई जा रही है कि नाव के निचले हिस्से (चैंबर) में पानी भर जाने के कारण, लाइफ जैकेट पहनने के बावजूद लोगों की मौत हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें- मौत भी अलग नहीं कर पाई: मां के सीने से लिपटा मिला बच्चे का शव, बरगी में क्रूज के अंदर फंसे रह गए थे दोनों

जानें कैसे पलटा क्रूज?
 इस हादसे में नौ लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, छह लोग अब भी लापता हैं। आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब क्रूज एक दम से पानी में पलटकर डूबा तो उस वक्त तेज हवा चल रही थी। पानी की लहरें भी क्रूज का संतुलन बिगाड़ रही थी, जिसकी वजह क्रूज बरगी डैम में डूब गया और हाहाकार मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed