{"_id":"61ab62381dc4b01f656e1250","slug":"jabalpur-couple-murdered-over-a-dispute-over-fencing-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: खेत में बाड़ लगाने के विवाद पर दंपती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: खेत में बाड़ लगाने के विवाद पर दंपती की हत्या
Sat, 04 Dec 2021 06:41 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:41 PM IST
सार
जबलपुर पुलिस ने कोल दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। उनके बीच विवाद खेत में बाड़ लगाने को लेकर था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेत में बाड़ (लकड़ी की बाउंड्री वॉल) लगाने से मना करने पर जीजा-साले ने कोल दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गोसलपुर थाना प्रभारी एसआई पुष्कर मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम ग्राम रामनगर निवासी दिप्पू कोल, उम्र 18 साल, और उसका जीजा दीपक कौल, उम्र 28 साल, निवासी सुहागी खेत में बाड़ लगा रहे थे। इस पर लाला कोल, उम्र 45 साल, तथा उसकी पत्नी वर्षा कोल, उम्र 42 साल, ने अपने खेत की जमीन में बाड़ लगाने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तब जीजा-साले ने मिलकर कोल दंपती पर कुल्हाडी से हमला कर दिया।
सिर में चोट आने के कारण लाला कोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर अवस्था में वर्षा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती किया गया था। महिला की उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने दोहरी हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी जीजा-साले को गिरफतार कर लिया है।