फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Allegations of assault on a senior lawyer on Indigo flight, Congress MP Vivek Tankha raised question

Jabalpur News: इंडिगो फ्लाइट में वरिष्ठ वकील से मारपीट का आरोप, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने उठाए सवाल

Fri, 26 Jun 2026 10:51 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Dinesh Sharma Updated Fri, 26 Jun 2026 10:51 PM IST
सार

इंडिगो फ्लाइट में जबलपुर पहुंचने से पहले सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील से सहयात्री द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने और पीड़ित व तीन वर्षीय बच्चे को घंटों थाने में बैठाने का आरोप लगाया। पुलिस और इंडिगो की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया।

विज्ञापन
Jabalpur: Allegations of assault on a senior lawyer on Indigo flight, Congress MP Vivek Tankha raised question
Congress MP Vivek Tankha - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंडिगो फ्लाइट में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील से सहयात्री द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जबलपुर पहुंचने से पहले इंडिगो की एक फ्लाइट में सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील के साथ एक सहयात्री ने मारपीट की और उन्हें धमकाया। इस आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन


तन्खा ने जबलपुर पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित वकील और उनके साथ मौजूद तीन साल के बच्चे को करीब चार घंटे तक खमरिया पुलिस थाने में बैठाए रखा गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई कई पोस्ट में तन्खा ने दावा किया कि यह घटना उस समय हुई, जब यात्री विमान से उतर रहे थे। उनके अनुसार, वरिष्ठ वकील अपनी गोद में तीन साल के बच्चे को लेकर विमान से उतर रहे थे। इसी दौरान एक अन्य यात्री ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। वकील की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुलिस पर उठाए सवाल
तन्खा ने इसे बेहद चौंकाने वाला बताते हुए आरोप लगाया कि सबके सामने घटना होने के बावजूद आरोपी को न तो एयरपोर्ट पर रोका गया और न ही उसे वहां से जाने से रोका गया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को टैग करते हुए लिखा, "सवाल यह है कि जब एक सभ्य यात्री, जिसकी गोद में एक छोटा बच्चा था, विमान से उतरते समय एक गुंडे द्वारा बुरी तरह पीटा गया, तो उसे हिरासत में क्यों नहीं लिया गया? सर, यह पुलिसिंग नहीं है। फिर एयरपोर्ट पर पुलिस किसलिए है? क्या सिर्फ आम और ईमानदार यात्रियों की जांच करने के लिए?"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के कर्बला मामले में महापौर परिषद का आदेश निरस्त, अब मैदान में तीन दिन लगेगा मेला

'पीड़ित को ही चार घंटे थाने में बैठाया'
कांग्रेस सांसद ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने वरिष्ठ वकील और तीन साल के बच्चे को करीब चार घंटे तक खमरिया पुलिस थाने में बैठाए रखा। तन्खा ने इंडिगो और मध्य प्रदेश पुलिस को टैग करते हुए वकील के साथ हुए कथित व्यवहार को शर्मनाक बताया।


क्या कर रही थी पुलिस
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाया कि एक छोटे बच्चे को गोद में लिए यात्री के साथ कथित मारपीट करने के बावजूद आरोपी को विमान और एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति कैसे दी गई। उन्होंने लिखा कि आज जबलपुर में एक तीन साल के बच्चे को गोद में लिए एक सज्जन यात्री के साथ सबके सामने मारपीट करने के बावजूद उस 'गुंडे' को विमान और एयरपोर्ट से बाहर कैसे जाने दिया गया? क्या एयरपोर्ट पुलिस सिर्फ आम यात्रियों की जांच करने के लिए है? गुंडे आराम से निकल जाते हैं।" तन्खा के इन आरोपों के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, यह खबर लिखे जाने तक न तो जबलपुर पुलिस और न ही इंडिगो की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया था।

हालांकि, विवेक तन्खा ने बताया कि खुशी है कि इंडिगों के कस्टमर रिलेशंस के डायरेक्टर ने हमसे बात की। वे हमारी बात को समझ रहे थे और उन्हें हमारी चिंता थी। फ्लाइट में यात्रियों की सुरक्षा एक सिस्टम से जुड़ी बात है। हिंसक और बात न मानने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट सिक्योरिटी को हिरासत में लेना चाहिए और पुलिस के हवाले कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed