फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Innocent girl died in a quarrel between husband and wife in Umaria

Umaria: पति-पत्नी के झगड़े में मासूम बच्ची की मौत, हैवानियत दिखा पिता ने दांतों से काट दिए बेटी के कान

Sun, 02 Jul 2023 04:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Jul 2023 04:03 PM IST
सार

पति-पत्नी के बीच झगड़े की घटनाएं अक्सर निकलकर सामने आती हैं, लेकिन इस बार का नजारा कुछ अलग है। पति-पत्नी के विवाद में बेटी को भी शामिल कर लिया है, जहां पर पति ने बेटी के ऊपर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन
Innocent girl died in a quarrel between husband and wife in Umaria
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन के पास पति-पत्नी के आपसी विवाद में बच्ची पर हमला करने का मामला सामने आया है। मां, बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाली अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को शहडोल रेफर कर दिया गया है। वहां मासूम बच्ची की मौत हो गई

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन में पति-पत्नी का झगड़ा हो गया और पति ने पत्नी पूजा साहू उम्र 26 वर्ष और अपनी तीन वर्षीय बेटी पर हमला का घायल कर दिया। उसने बेटी के कान दांतों से काट दिए और पत्नी के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद दोनों घायलों को पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर जैन ने बताया कि युवक ने अपनी बेटी के कान दांत से काट दिए हैं। काफी खून बह गया है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जांच के दौरान जीआरपी पुलिस ने बताया है कि बच्ची का नाम देविका है और पत्नी का नाम पूजा साहू है उसका पति संतोष श्रीवास्तव है। पति ईरानी महोल्ला बुढ़ार का रहने वाला है। जानकारी मिली है कि पति शराब के नशे में दोनों को पाली में तालाब के पास खींचकर ले गया और वहां विवाद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पति कबाड़ बीनने का काम करता था दोनों कबाड़ बीनते हुए पाली तक गए हुए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर इनका विवाद शुरू हुआ और शराब के नशे में अपनी दो साल की मासूम बेटी देविका के सर पर कई वार कर डाले और फिर दांतों से बच्ची के कानों में काट दिया। साथ ही पत्नी को भी बुरी तरह से पीटा। मासूम बच्ची और पत्नी गंभीर अवस्था में रात भर पाली में तालाब के किनारे पड़े रहे। सुबह किसी की नजर पड़ी तो घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से दोनों को शहडोल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मासूम बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed