फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Youth jumped into well in Indore, rescue team reached the spot

Indore News: इंदौर में कुएं में कूद युवक, बचाव दल पहुंचा मौके पर

Thu, 23 Mar 2023 02:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 23 Mar 2023 02:03 PM IST
सार

एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले युवक कन्हैया को चौकीदार ने कुएं में छलांग लगाते हुए देखा। चौकीदार कुएं पर पहुंचा तो कन्हैया चिल्ला रहा था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अलावा बचाव दल भी मौके पहुंचा।

विज्ञापन
Youth jumped into well in Indore, rescue team reached the spot
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में एक युवक ३५ फुट गहरे कुएं में कूद गया। कुएं में पानी भी भरा हुआ था। युवक को कूदते हुए चौकीदार ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसडीआरएफ का दल पहुंचा औ कुएं में शव को खोज रहा है। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले युवक कन्हैया को चौकीदार ने कुएं में छलांग लगाते हुए देखा। चौकीदार कुएं पर पहुंचा तो कन्हैया चिल्ला रहा था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अलावा बचाव दल भी मौके पहुंचा। दो कर्मचारी रस्सी बांध कर कुएं में उतरे, लेकिन कन्हैया नहीं मिला। डेढ़ घंटे तक पानी में युवक की खोजनीब होती रही। अब बचाव दल बड़ी मोटरों से कुएं का पानी निकाल रहा है, ताकि कुएं से शव निकाला जा सके।

विज्ञापन

मजदूरी करता है युवक
कुएं में कूद कर जान देने वाला युवक कन्हैया एरोड्रम क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ रहता है। वह शराब पीने का आदी है। बुधवार को भी उसने खूब शराब पी थी। उसने आत्महत्या क्यों की। इसका पता पुुलिस लगा रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों के भी बयान लिए है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed