फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Young man died in smoking cigarette while riding bike, two friends injured

Road Accident:बाइक चलाते समय सिगरेट पीने में गई युवक की जान, दो दोस्त घायल

Tue, 15 Nov 2022 04:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Nov 2022 04:49 PM IST
सार


 सड़क हादसे में वकास  के सिर में अंदरुनी चोट लगने की  वजह से खून ज्यादा बह गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वकास के परिजन व दोस्त पहुंचे।

विज्ञापन
Young man died in smoking cigarette while riding bike, two friends injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के खंबे से टकरा कर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने एक दोस्त और एक युवती के साथ रात को चाय पीने के लिए विजय नगर चौराहे की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बबंई बाजार निवासी वकास पिता मोहम्मद सलीम बाइक चला रहा था। बापट चौराहे पर मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के कारण वैसे ही सड़क का हिस्सा संकरा है। वकार ने स्टाईल मारते हुए चलती गाड़ी में सिगरेट जलाई। इस बीच बाइक का संतुलन बिगड़ा गया। बाइक मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए लगाए गए शेड के खंबे में जा घुसी। गाड़ी चला रहे वकास के सिर और सीने में चोट लगी और खून बहने लगा। बाइक पर सवार युवक व युवती भी घायल हो गए।

विज्ञापन

तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। वकार के सिर में अंदरुनी चोट की वजह से खून ज्यादा बह गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वकास के परिजन व दोस्त पहुंचे। चोट देखकर परिजनों को पहले लगा कि किसी ने वकास को मारा है, लेकिन पुलिस अफसरों ने बताया कि मामला सड़क हादसे का है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

विज्ञापन

सड़क का आधा हिस्सा मेट्रो प्रोजेक्ट में कर लिया कवर

चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से विजय नगर तक सुबह और शाम के समय काफी ट्रैफिक रहता है। यहां मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए सड़क का काफी हिस्सा ले लिया गया है। इस कारण ट्रैफिक के लिए काफी कम जगह मिलती है। पहले भी बापट चौराहे के पास दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। रात के समय सड़क पर अंधेरा भी रहता है। रहवासियों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई भी इस हिस्से में बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed