फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   world record self defence women safety

World Record: महिला सुरक्षा की प्रतिज्ञा में एक साथ उठे 17 हजार 800 बच्चों के हाथ, बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sat, 16 Dec 2023 09:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Dec 2023 09:18 PM IST
सार

जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और ज्वाला एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुई "रक्षम" कार्यशाला, छात्र-छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, इंदौर को विश्व का सबसे सुरक्षित शहर बनाने का लिया संकल्प
 

विज्ञापन
world record self defence women safety
नेहरू स्टेडियम में हुआ आयोजन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

स्वच्छता के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने वाला इंदौर जिला अब सुरक्षा के क्षेत्र में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए विश्व के मानचित्र पर अपना परचम लहरा रहा है। 17 हजार 800 छात्र-छात्राओं ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में नारी के सम्मान की रक्षा की प्रतिज्ञा लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। यह रिकॉर्ड निर्भया दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधिओं, जिला प्रशासन तथा इंदौर स्थित एनजीओ ज्वाला (वॉयस ऑफ वूमेन) द्वारा एक अनूठी पहल के तहत विश्व की सबसे बड़ी आत्मरक्षा कार्यशाला "रक्षम" का आयोजन करते हुए स्थापित किया गया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक कैलाश विजयवर्गीय, विधायक महेंद्र हर्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, ज्वाला संस्था की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, ज्वाला संस्था के सदस्यगण तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

        
कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम के सदस्यों द्वारा शासन-प्रशासन तथा ज्वाला संस्था के सदस्यों को एक नया कीर्तिमान रचने पर बधाई दी गई। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने पर ज्वाला संस्था की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता को प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी वितरित किया। कार्यशाला में 17 हजार 800 छात्र -छात्राओं को आत्मरक्षा की टेक्निक्स सिखाई गईं। कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, ज्वाला एनजीओ के सभी सदस्य तथा छात्र-छात्राओं ने नारी के सम्मान की रक्षा करने के संकल्प के साथ-साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनने की शपथ भी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ कैंप भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन


नए भारत के निर्माण में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका- सांसद लालवानी
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आज इंदौर में स्थापित किए गए इस विश्व रिकॉर्ड के लिए सभी नागरिक जनों को बधाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 में भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हमारे देश की नारी शक्ति इस भूमिका को तभी निभा पाएंगी जब वे आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर बनेगा देश का सबसे सुरक्षित शहर - कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी
कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने कहा कि "रक्षम"आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक अभूतपूर्व कार्यक्रम है। यह कार्यशाला इंदौर को देश का सबसे सुरक्षित शहर बनाने में मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि निर्भया दिवस देश भर के लिए बदलाव का दौर लेकर आया है। आज इस दिशा में इंदौर सेफ सिटी बनने की और एक बड़ा कदम ले रहा है। इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षा में भी देश में नंबर वन जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला में सिखाई गई आत्मरक्षा की टेक्निक्स को इंदौर जिले के विभिन्न स्कूलों तक पहुंचने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। ज्वाला संस्था की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया कि अपनी स्वच्छता के लिए मशहूर इंदौर शहर अब सुरक्षा के मामले में नया मानक स्थापित कर रहा है। दुनिया के सबसे बड़े आत्मरक्षा कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए इंदौर एक सुरक्षित समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए हजारों लोगों को सशक्त बनाने जा रहा है। यह पहल सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है बल्कि सुरक्षित कल की ओर हम सभी का एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed