फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Women attempt sucide after son and daughter died

Indore: बेटी और बेटे की मौत से परेशान मां ने की सुसाइड, लंबे समय से डिप्रेशन में थी

Sat, 20 May 2023 11:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 20 May 2023 11:55 AM IST
सार

पुलिस ने कहा है परिजन से अभी जानकारी ली है बाकी पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी

विज्ञापन
Women attempt sucide after son and daughter died
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बेटी और बेटे की मौत से परेशान महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वह लंबे समय से डिप्रेशन में थी। पुलिस के मुताबिक चंदन नगर में रहने वाली महिला ने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उसकी बेटी और बेटे का निधन हो गया था जिसे वह तनाव में थी। अभी जांच की जा रही है। परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

 

चंदननगर पुलिस ने बताया कि राजनगर में रहने वाली सुनीता (42) पति भागीरथ खेड़े ने शुक्रवार शाम घर में जहर पी लिया। उसे उपचार के लिए बेटा विशाल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां रात में सुनीता की मौत हो गई। विशाल ने बताया कि उनकी मां काफी समय से डिप्रेशन में रहती थी।

विज्ञापन

 

चार भाई बहन में दो बच्चों की मौत

विशाल के मुताबिक उसकी दो बहनें और एक भाई था। कुछ साल पहले बड़ी बहन कोमल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके सालभर बाद ही भाई निखिल की सांप के काटने से मौत हो गई थी। दो बच्चों की याद में मां सुनीता बीमार रहने लगी थी। अकेले में रोती थी। उन्हें डर था कि हमारे साथ भी कुछ नही हो जाए। इस बाद को ध्यान कर वह कभी कभी डरने भी लगती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed