फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman raped in changing room of shopping mall Indore News

Indore News: शॉपिंग मॉल के चेंजिंग रूम में किया महिला से रेप, स्टोर के कर्मचारी पर केस दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 01:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 05 Nov 2023 01:47 PM IST
सार

Indore News: पुलिस स्टोर के कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। महिला ने बताया कि कर्मचारी ने कई बार चेंजिंग रूम में उसके साथ रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Woman raped in changing room of shopping mall Indore News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एक शॉपिंग मॉल में महिला से रेप का मामला सामने आया है। शॉपिंग मॉल के चेंजिंग रूम में महिला के साथ स्टोर के कर्मचारी ने ही रेप किया। महिला ने बताया कि उसके साथ कई बार रेप किया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर स्टोर के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मामला इंदौर के टीआई शॉपिंग मॉल का है। 35 साल की एक महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि यहां एक निजी स्टोर के कर्मचारी ने उसके साथ रेप किया। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि घटना एमजी रोड के टीआई मॉल के चेंजिग रूम की है। यहां पर तन्मय पुत्र नितिन कुराड़े निवासी मोती तबेला ने महिला के साथ के साथ कई बार रेप किया। महिला ने बताया कि वह भी यहां काम करती थी। महिला और तन्मय के बीच दोस्ती हो गई और फिर दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। इस दौरान तन्मय ने उससे शादी का वादा किया और फिर एक दिन चेंजिंग रूम में बुलाकर महिला के साथ रेप किया। महिला ने बताया कि बाद में तन्मय ने उसे अनुसूचित जाति का कहकर शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच तन्मय ने कई बार उसके साथ रेप किया। जब महिला तन्मय से परेशान हो गई तो उसने पुलिस का सहारा लिया और केस दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed