फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman Had a Relationship with a Businessman.

इंदौर: ब्यूटिशियन की मौत के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, मृतक महिला के कारोबारी से थे संबंध

Sun, 13 Sep 2026 07:38 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 07:38 PM IST
सार

इंदौर के तिलक नगर में सोनिला शर्मा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, महिला के पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल से प्रेम संबंध थे। मुलाकात के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। मौत की वास्तविक वजह रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Woman Had a Relationship with a Businessman.
सोनिला शर्मा

विस्तार

इंदौर तिलक नगर क्षेत्र के होटल एलेक्स में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतका की पहचान सोनिला शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोनिला के शहर के पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। पुलिस जांच में सामने आया कि हाल ही में दीपक के परिजनों को दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसके बाद परिजनों के दबाव और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते दीपक ने सोनिला से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

बता दें कि सोनिला होटल अलेक्स के रूम नंबर 101 में कारोबारी दीपक के साथ ठहरी हुई थी, जहां लगभग 40 मिनट के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसके कारोबारी दोस्त दीपक खंडेलवाल को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर: ब्यूटिशियन की मौत में फरार कारोबारी ने सरेंडर किया, सोमवार को आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान बिगड़ी तबीयत
पुलिस के अनुसार, सोनिला ने दीपक को मिलने के लिए दबाव बनाया था। कॉल रिकॉर्ड और मैसेज की जांच में यह भी सामने आया कि उसने मुलाकात नहीं होने पर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद दीपक उससे मिलने तिलक नगर पहुंचा। दीपक के मुताबिक, मुलाकात के दौरान अचानक सोनिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे घबराहट और बेचैनी हुई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दीपक वहां से चला गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। तिलक नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मौत के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी। पुलिस मृतका के मोबाइल, कॉल रिकॉर्ड, होटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। दीपक खंडेलवाल से भी पूछताछ जारी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed