फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman bitten by camel in Indore, had to be hospitalized

Indore News: इंदौर मेें महिला को ऊंट ने काट लिया, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Sat, 04 Mar 2023 09:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

रेखा बाई एक ऊंट को रस्सी से खींच रही थी, ताकि वह खेत में उस बांध सके, लेकिन ऊंट जाना नहीं चाहता था, महिला ने रस्सी तेजी से खींची तो ऊंट भी गुस्सा हो गया। उसने महिला के सिर में काट लिया।

विज्ञापन
Woman bitten by camel in Indore, had to be hospitalized
ऊंट के काटने से महिला हुई घायल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुत्ते-बिल्ली के काटने की घटना तो अक्सर सुुनने को मिलती है, लेकिन इंदौर में एक ऊंट ने अपनी मालकिन को इस तरह से काटा कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।। सिर के पिछले हिस्से में ऊंट ने न केवल दांत गड़ाए, बलि्क महिला को सड़क पर भी गिरा दिया। ऊंट भूखा था और थकान की वजह से उसने मालकिन को चोट पहुंचाई।

विज्ञापन

राजस्थान से भेड़ और चार ऊंटों के साथ रेखा बाई इंदौर आई है। लसुडि़या के पास एक किसान के खेत में डेरा डाला था। रेखा बाई एक ऊंट को रस्सी से खींच रही थी, ताकि वह खेत में उस बांध सके, लेकिन ऊंट जाना नहीं चाहता था, महिला ने रस्सी तेजी से खींची तो ऊंट भी गुस्सा हो गया और उसने महिला के सिर में काट लिया और उसेे गिरा भी दिया। गिरने से भी महिला को चोट आई है। सिर से खून बहता देख किसान ने महिला को एमवाय अस्पताल में पहुंचाया। वहां उसे भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन

गुस्सा होेने पर ऊंट भी काटते है

ऊंट काटने की घटना के मामले में पशु रोग विशेषज्ञ प्रशांत तिवारी का कहना है कि ऊंट का स्वभाव भी कई बार गुस्सैला हो जाता है। ज्यादा चलने, भूखे रहने पर वे इस तरह का बर्ताव करते है। राजस्थान में तो कई बार ऊंटों के मुंह पर जाली भी बांधी जाती है, ताकि वे न काटे। ऊंटों के काटने से जहर नुकसान नहीं होता, फिर भी रैबिज का इंजेक्शन ऊंटों को लगवा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed