{"_id":"6448f69503c0e40f22014537","slug":"wife-quarrels-over-talking-to-another-girl-husband-hangs-himself-after-25-days-of-love-marriage-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 25 दिन में लव मैरिज खत्म, पत्नी ने दूसरी लड़की से बात करने पर आपत्ति जताई तो पति ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 25 दिन में लव मैरिज खत्म, पत्नी ने दूसरी लड़की से बात करने पर आपत्ति जताई तो पति ने लगा ली फांसी
Wed, 26 Apr 2023 03:48 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:48 PM IST
सार
इंदौर में एक लव मैरिज का अंत सिर्फ 25 दिन में हो गया। पत्नी ने पति पर शक किया और दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे आहत होकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
इंदौर में एक लव मैरिज का दुखद अंत हुआ। शादी के सिर्फ 25 दिन में ही दंपति में विवाद हो गया। पत्नी ने पति को दो दिन पहले किसी लड़की से बात करते देख लिया। इसे लेकर उसने शक किया और दोनों में विवाद हुआ। यह इतना बढ़ा कि पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों की शादी 30 मार्च को हुई थी और पति ने 25 अप्रैल को फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मामला इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के केशव नगर का है। अमित पिता प्रदीप वर्मा की 25 मार्च को कॉलोनी में ही रहने वाली टीना से शादी हुई थी। दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था। सोमवार को अमित किसी लड़की से फोन पर बात कर रहा था। टीना ने उसे देख लिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अमित के पिता की कपड़ों की दुकान है। वह भी उनके साथ दुकान संभालता है। मंगलवार को भी दोनों का फोन पर कुछ विवाद हुआ। प्रदीप वर्मा के मुताबिक फोन पर दोनों की लड़ाई हुई तो अमित घर चला गया। तब उन्होंने टीना की मां को फोन लगाकर कहा कि टीना और अमित में विवाद हो गया है। इस वजह से अमित नाराज होकर घर गया है। टीना की मां ने भी अमित को कॉल किया। उसने नहीं उठाया। चूंकि, दोनों का घर पास-पास है, इसलिए वह समझाने सीधे घर चली गई। अमित ने यह कहकर उनसे मिलने से इनकार कर दिया कि उसे आराम करना है। उसने दरवाजा तक नहीं खोला। इसके बाद उसकी सास तो चली गई, लेकिन अमित ने कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के अन्य लोग घर पहुंचे तो आत्महत्या का पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
