फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather update imd mausam forecast indore bhopal gwalior jabalpur

Weather: प्रदेश का पारा चढ़ा, कई जिलों में चल रही लू, इंदौर में बारिश का अलर्ट

Fri, 19 Apr 2024 10:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 19 Apr 2024 10:35 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में दो से तीन दिन इसी तरह की वृद्धि रहेगी। इसके बाद राहत की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
weather update imd mausam forecast indore bhopal gwalior jabalpur
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : Self

विस्तार

प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अधिकतर जिले 40 डिग्री के आसपास का तापमान झेल रहे हैं। अप्रैल के महीने में अंतिम समय में जो गर्मी महसूस होती थी वह शुरुआत में ही महसूस हो रही है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 के आसपास है और कई जिलों में तो लू भी चल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। नर्मदापुरम में गरम रात रही। ग्वालियर, रीवा संभागों में अधिकतम तापमान विशेष रूप से अधिक देखे गए एवं अन्य सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर धार, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.9 °C तालुन (बड़वानी) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.7 °C कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यहां गर्मी से लोग परेशान
सागर, मऊगंज, बालाघाट, बेतुल, मौरेना, शिवपुरी, नर्मदापुरम, सीधी में अधिक गर्मी, गर्म हवाओं की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर लू भी चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


इंदौर में मिली राहत
इंदौर में दो दिन से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने की वजह से पारा दो डिग्री तक गिरा। गुरुवार को पारा 40 डिग्री पर था जो शुक्रवार को 38 डिग्री पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed