फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd updates mausam indore bhopal jabalpur gwalior forecast

Weather: होली के बाद बदलेगा मौसम, पहले तेज गर्मी फिर विक्षोभ की वजह से बारिश के आसार

Tue, 26 Mar 2024 07:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 26 Mar 2024 07:27 PM IST
सार

Weather होली के साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। इंदौर मंगलवार को 37 डिग्री के पार हो गया। पूरे प्रदेश में लगभग इसी तरह के हाल हैं।
 

विज्ञापन
weather imd updates mausam indore bhopal jabalpur gwalior forecast
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : Self

विस्तार

प्रदेश में होली आते ही तापमान में वृद्धि नजर आने लगी है। इंदौर, भोपाल समेत लगभग सभी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर में मंगलवार को पारा चढ़कर 37 डिग्री के पार हो गया। इंदौर में सात दिन में करीब चार डिग्री का उछाल आया। मौसम विभाग के ऐप और एग्रीकल्चर कॉलेज के मुताबिक मंगलवार को दिन का तापमान 37.5 डिग्री रहा। सोमवार को यह 36.5 और 20.6 डिग्री था। रविवार को दिन का तापमान 36.4 (सामान्य) डिग्री और रात का तापमान 20.4 (+2) डिग्री था। 
विज्ञापन


पहले तेज गर्मी फिर बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया अगले कुछ दिनों में मौसम फिर से बदलेगा। 29 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पारा अगले दो दिन में 39 से 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। रातें भी गर्म हो रही हैं। इसके बाद मौसम बदलेगा तो कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और कहीं पर बादल भी छा सकते हैं। इससे पहले तेज गर्मी का ही दौर चलेगा। इंदौर में कुछ दिन में तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस पार जा सकता है। हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम होने से इसमें और बढ़ोत्तरी हो सकती है। 
विज्ञापन


प्रदेश का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, उज्जैन, सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी जिलों में सामान्य रहे। इसी तरह लगभग अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान भी भोपाल, उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 °C दमोह में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 °C कल्याणपुर KVK (शहडोल) में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रही बिजली की खपत
इंदौर में आमतौर पर बिजली की मांग 450 मेगावाट तक होती है। जो मार्च में बढ़कर 550 मेगावाट तक हो जाती है है। अप्रैल में 600 और मई में 700 तक पहुंच जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed