फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd mausam updates forecast indore mp madhya pradesh

Weather: इंदौर में भीषण गर्मी, लोग परेशान, रंगपंचमी पर मिलेगी राहत

Thu, 28 Mar 2024 11:28 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 28 Mar 2024 11:28 AM IST
सार

आज से राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इसके चलते मध्यप्रदेश में भी तापमान में गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
weather imd mausam updates forecast indore mp madhya pradesh
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में होली के आते ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया है। बुधवार को तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। स्थिति यह है कि दोपहर 12 बजे बाद ही धूप चुभने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को भी ऐसे ही तेज गर्मी के आसार जताए हैं। 28 मार्च से राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इसके चलते यहां भी तापमान में गिरावट आ सकती है। यानी रंगपंचमी पर गर्मी के तेवर नरम रहेंगे। दरअसल अभी हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम की ओर है। इस कारण हवा में गर्माहट है। रात में हल्के बादल छाने की वजह से रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी पूरे प्रदेश में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके साथ ही ट्रफ लाइन भी है। अभी 29 मार्च तक मौसम इसी तरह से रहेगा। रंगपंचमी यानी 30 मार्च के बाद मौसम बदल सकता है। 29 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसका 30 और 31 मार्च को प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्से में असर रहेगा। 28 मार्च को राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे लोगों को राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed