{"_id":"6654af815fe9a67963004548","slug":"weather-imd-mausam-temperature-today-daily-forecast-indore-news-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: ठंडी हवाओं ने इंदौर को दी राहत, गर्मी अब कम होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: ठंडी हवाओं ने इंदौर को दी राहत, गर्मी अब कम होगी
Mon, 27 May 2024 09:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 27 May 2024 09:36 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में गर्मी और कम होने के आसार है। पांच दिन में केरल पहुंचेगा मानसून।
विज्ञापन
इंदौर में गर्मी। फोटो- जयेश मालवीय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
इंदौर में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। सोमवार को पारा 41.4 तक ही पहुंचा। सुबह से ठंडी हवाएं चलती रही और शाम को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी ने और ठंडक घोल दी। हालांकि अभी भी नौतपा के सात दिन बाकी हैं। इस बार मई में इंदौर में रिकार्ड गर्मी पड़ी है। मई के 26 दिनों तक पारा लगातार 40 पार ही रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में और राहत मिलने की उम्मीद है। मप्र में दस्तक दे रहे तूफान की वजह से ठंडक हो जाएगी। पांच दिन में मानसून के केरल पहुंचने की भी घोषणा आईएमडी ने कर दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में हालांकि अभी भी लू चल रही है। इंदौर में लोग अभी भी दोपहर में निकलने से बच रहे हैं। 12 बजे के बाद अभी भी पारा 40 पार चलने से दिन में लू की स्थित बन रही है। हालांकि आज ठंडी हवाओं की वजह से लू का प्रकोप कम रहा है।