फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd mausam alert forecast update today indodre

Weather: इंदौर में थोड़ी राहत, पारा 43 पर रुका, बादल भी आए, दो दिन में कम होगी गर्मी

Sat, 25 May 2024 08:30 PM IST
indore Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 25 May 2024 08:30 PM IST
सार

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, मप्र में भी दो दिन के बाद पारा कम होने की उम्मीद की जा रही है। 
 

विज्ञापन
weather imd mausam alert forecast update today indodre
राजबाड़ा में केरी बना दिया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शनिवार को भी आग बरसी। शहर का पारा 43.3 (+3) रिकॉर्ड हुआ। दस दिन से शहर में पारा 42 डिग्री के पार ही चल रहा है। आज से रोहिणी नक्षत्र यानी नौतपा भी लग गया है, इससे और भी अधिक गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। दोपहर तीन बजे के बाद शहर के बायपास इलाके के कुछ हिस्से में बादल छाए लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी की वजह से शहर की सड़कें 12 बजे के बाद ही वीरान हो जाती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्री मानसून एक्टिविटी दो दिन बाद शुरू हो जाएंगी, इससे मप्र में कुछ राहत मिलेगी। राहगीरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए इंदौर के कई क्षेत्रों में केरी पना, नींबू पानी और ठंडा पानी देने की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन


सांसद ने की शुरुआत, पहले दिन 10,855 गिलास केरी पना बंटा
श्री अहिल्योत्सव समिति द्वारा जनता को राहत दिलाने के लिए अनूठा नवाचार किया। राजबाड़ा क्षेत्र से गुजर रहे राहगीरों पर गर्मी का असर कम करने के लिए संस्था द्वारा निःशुल्क केरी पना का वितरण किया गया। पहले दिन 10855 गिलास शीतल पेय वितरित हुआ। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा, मंत्री शरयू वाघमारे व मीडिया प्रभारी राम मूंदड़ा ने बताया कि संस्था की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भीषण गर्मी को देखते हुए सलाह दी थी कि आम जनता के लिए कुछ किया जाए। उनके आग्रह पर आज सुबह 11: 30 बजे से राजबाड़ा स्थित गणेश कैप के सामने समस्त राहगीरों के लिए निशुल्क केरी पना के स्टाल लगा कर वितरण किया गया, जो निरंतर गर्मी रहने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस वितरण  शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी ने किया।आपने इसे एक नेक सामाजिक कार्य बताया। स्टाल के शुरू होने के पहले ही आम जनता स्टाल के पास एकत्रित हो गई। पहले दिन लगभग 10855 गिलास शीतल पेय का वितरण हुआ। लोगों ने दोपहिया व रिक्शा से उतर कर केरी पना पिया और संस्था की इस पहल की सराहना की। सुधीर दांडेकर, दीपेश पचौरी एवं अरुण पेंढारकर ने व्यवस्था संभाली। भमोरी क्षेत्र में भी एक निजी संस्थान के द्वारा राहगीरों में शरबत वितरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed