फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   waving knife on social media police took out a procession in the entire area

Indore News: सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर लोगों को डराया, पुलिस ने पूरे क्षेत्र में जुलूस निकलवाया

Sat, 02 Sep 2023 03:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Sep 2023 03:22 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए पोस्ट डाली थी, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और उन्हीं के क्षेत्र में ही सजा दी।
 

विज्ञापन
waving knife on social media police took out a procession in the entire area
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लगातार बढ़ रहे अपराध और नशे के मामलों की वजह से पुलिस अब सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रही है। पुलिस ने लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लोगों को डराने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। 
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी की तीनों ने इलाके में जन्मदिन के दौरान चाकू लहराते हुए लोगों को डराने की कोशिश की थी। इसके बाद तीनों ने सोशल मीडिया पर इसकी रील बनाकर भी डाल दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिस जगह उन्होंने जन्मदिन मनाया था। वहीं पर उनका पैदल जुलूस निकाला और उठक-बैठक भी लगवाई।
विज्ञापन


क्या था मामला
लक्की पिता टीटू निवासी रविदास नगर, कुलदीप पिता बद्रीलाल परमार और उसका साथी गौतम पिता मेहताब नायक लसूड़िया इलाके में धारदार चाकू के साथ घूम रहे थे। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि इलाके के एक पुराने बदमाश के जन्मदिन के दौरान तीनों ने चाकू लहराते हुए जन्मदिन मनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने एक रील पोस्ट की। इसके बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों द्वारा इलाके में जिस जगह चाकू लहराते हुए जन्मदिन मनाया गया था। वहीं पर ही उन्हें ले जाकर सार्वजनिक रूप से दंड बैठक लगवाई गई और इलाके में उनका पैदल जुलूस भी निकला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed