फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Violence Breaks Out in MP's Mhow Over Death of Tribal Woman congress action

Mhow News: पुलिस फायरिंग में जान गंवाने वाले आदिवासी युवक के पिता से कमलनाथ ने की बात

Thu, 16 Mar 2023 07:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 16 Mar 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Violence Breaks Out in MP's Mhow Over Death of Tribal Woman congress action
युवक के पिता से बात करते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के पास महू में पुलिस गोलीबारी में मारे गए आदिवासी युवक भेरूलाल के पिता मदन से पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने फोन पर बातचीत की। कमलनाथ ने उनसे कहा कि जिस तरह से प्रदेश में आदिवासियों पर हमला हो रहा है वह बहुत दुख की बात है। मैंने इस मामले को विधानसभा में भी उठाया है। मैंने कांग्रेस के नेताओं को आपसे मिलने भेजा है। कमलनाथ ने कहा मेरे लायक जो भी मदद होगी, वह मैं करूंगा। कमलनाथ ने कहा कि 6 महीने बाद हमारी सरकार आ रही है और हम हर तरह से आपकी रक्षा करेंगे। कमलनाथ के निर्देश पर कांतिलाल भूरिया, बाला बच्चन, झूमा सोलंकी, पाचेलाल मेड़ा, विक्रांत भूरिया सहित कई आदिवासी नेता मृतक के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार से उम्मीद नहीं बची
इससे पहले कमलनाथ ने सुबह कहा था कि इंदौर जिले के महू में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या एवं पुलिस फायरिंग में आदिवासी युवक की हत्या ने मध्यप्रदेश में व्याप्त जंगलराज को साबित किया है। मैं इस हृदयविदारक घटना से आहत हूं, व्यथित हूं और दुख की इस घड़ी में पीडि़त आदिवासी परिवारों के साथ खड़ा हूं। मैंने घटना की जांच के लिए वरिष्ठ आदिवासी विधायकों का एक जांच दल भी गठित किया है जो घटनास्थल जाकर खुद जांच करेगा। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में पूरे देश में अव्वल मध्यप्रदेश में घटित इस सामूहिक बलात्कार और पुलिस गोलीबारी की घटना ने आदिवासियों को भयभीत कर दिया है। अब इस बीजेपी सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है।
विज्ञापन


कांग्रेस का दल रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगा
मप्र कांग्रेस ने जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस के आदिवासी विधायकों का दल घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंच गया है। जांच दल में कांतिलाल भूरिया, बाला बच्चन, झूमा सोलंकी और पांचीलाल मेड़ा शामिल हैं। इंदौर के प्रभारी महेंद्र जोशी भी घटनास्थल पहुंचे हैं। यह दल घटना की सच्चाई पता करेगा और पीडि़त लोगों से बातचीत करेगा। दल अपनी रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed