फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vijayvargiya said - Congress does not have the power to contest against the big leaders of BJP.

MP Election 2023: विजयवर्गीय का तंज- हमारी लिस्ट आने के बाद से कोमा में है कांग्रेस, 150 से अधिक सीटें जीतेंगे

Sat, 07 Oct 2023 02:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 07 Oct 2023 02:28 PM IST
सार

Kailash Vijayavargiya Interview: विधानसभा क्षेत्र पर विजयवर्गीय ने कहा कि वहां के लोग मुझे प्यार करते हैं। वे जानते है कि मुझमें काम करने की क्षमता है। कांग्रेस की तरफ से साड़ियां बांटी जा रही हैं, लेकिन वहां के लोगों को विकास चाहिए।

विज्ञापन
Vijayvargiya said - Congress does not have the power to contest against the big leaders of BJP.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी ने बड़े नेताओं को चुनाव में उतारकर कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है। कांग्रेस के पास हमारा तोड़ ही नहीं है। भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद कांग्रेस कोमा में चली गई है। कांग्रेस के नेता कहते थे कि हम जल्दी टिकट घोषित करेंगे, लेकिन अभी तक मंथन ही कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से उम्मीदवार बनाया है। यहां से कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक है। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। इसे बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है। अमर उजाला ने इस पृष्ठभूमि में कैलाश विजयवर्गीय से विशेष बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास हमारा कोई तोड़ ही नहीं है। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंशः
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपको उम्मीदवार बनाया है, आपके क्षेत्र में क्या संभावनाएं बन रही हैं? 
कैलाश विजयवर्गीयः
बहुत अच्छा माहौल है। इंदौर में मैंने काम किया है। लोग मुझे जानते हैं। वह जानते हैं कि मेरे अंदर काम करने की क्षमता है। जहां तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक की बात है, वहां बहुत संभावना है। वहां कोई सरकारी कॉलेज नहीं है। खेलने की कोई बड़ी सुविधा नहीं है। सांस्कृतिक गतिविधियां भी नहीं है। एक तरह से बड़ा वीरान स्टेशन है। हमने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के विकास की योजना के लिए मंत्री जी (रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव) को बुलाया था। हम बाणगंगा और भागीरथ पुरा को विकसित करेंगे। एक नया शहर वहां बनाएंगे। 

आप जिस क्षेत्र की बात कर रहे हैं, वहां कई अवैध बस्तियां भी हैं। उनका क्या होगा? 
कैलाश विजयवर्गीयः
वहां कई अवैध बस्तियां हैं। ईट भट्टों वालों ने कॉलोनी काट दी। इतनी छोटी-छोटी गलियां हैं तो मुझे चिंता इस बात की है कि वहां का विकास कैसे होगा? गलियों में से कार तक नहीं निकल सकती। एक कार को निकालने के लिए सामने वाले को अपनी कार को पीछे लेना पड़ता है। बड़ी चुनौती है। नागरिकों से चर्चा कर कोई रास्ता निकालेंगे।

आप जन आशीर्वाद यात्रा में भी सक्रिय रहे हैं। क्या माहौल लग रहा है भाजपा का?
कैलाश विजयवर्गीयः
पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर है। मोदी जी की लहर है। विकास की लहर है। मध्य प्रदेश में भाजपा 150 से अधिक सीटें लेकर आएगी और आसानी से सरकार बनाएगी। 

संगठन ने कुछ बड़े नेताओं को चुनाव में उतारा है। यह कैसी रणनीति है?
कैलाश विजयवर्गीयः
हमारी लीडरशिप ऐसे दांव लगाती है कि कांग्रेस चित ही पड़ी है। बेहोश पड़ी है। पहले बयान दे रहे थे कि हम जल्दी लिस्ट जारी करेंगे। हमारी दो लिस्ट आ गई है। उनकी एक भी लिस्ट नहीं आई है। हमें चुनाव में उम्मीदवार बनाया है तो इसका तोड़ कांग्रेस के पास नहीं है। वह अब तक कोमा में ही है। 


आपके सामने जो प्रत्याशी है, वह कथाओं का आयोजन कर रहे हैं। साड़ियां बांट रहे हैं। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?
कैलाश विजयवर्गीयः
लोगों को विकास चाहिए। बच्चों को भविष्य चाहिए। वे साड़ियां बांट रहे हैं तो यह उनका तरीका है।  आज इस क्षेत्र में कोई सरकारी कॉलेज नहीं है। बीस किलोमीटर दूर आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज जाना पड़ता है। बच्चे पढ़ते ही नहीं है। 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन ही नहीं लेते। प्राइवेट कॉलेजों में पढ़ नहीं सकते। हम वहां कॉलेज बनवाएंगे। भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहला काम यह ही होने वाला है। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में सरकारी कॉलेज बनेगा। 

आपका एक बयान चर्चा में है कि अधिकारी मेरी बात सुनते हैं। आगे भी सुनेंगे। 
कैलाश विजयवर्गीयः
अधिकारी हमेशा मेरी बात सुनते हैं। पहले भी सुनते रहे हैं। आगे भी सुनेंगे। मेरा अधिकारियों से काफी अच्छा संबंध है। इस सरकार में 20-25 वरिष्ठ अधिकारी ऐसे हैं, जिन्होंने मेरे साथ काम किया है। मेरे मंत्री रहते हुए हमने साथ में काम किया है। आगे भी उनके साथ मिलकर काम करेंगे। क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए काम करते रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed