फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vande Bharat indore bhopal nagpur mp india

Vande Bharat: इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन फेल होगी पहले से पता था, अब किराया कम करना भी गलत निर्णय होगा

Fri, 01 Dec 2023 05:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 01 Dec 2023 05:22 PM IST
सार

Vande Bharat Train - वंदे भारत ट्रेन के जनक सुधांशु मणि ने कहा यदि एक अच्छी बस आपको लगभग उतने ही समय में कम किराए में सफर देगी तो आप महंगी ट्रेन में सफर क्यों करेंगे 
 

विज्ञापन
Vande Bharat indore bhopal nagpur mp india
वंदे भारत ट्रेन के जनक सुधांशु मणि - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन Vande Bharat Train की 70 फीसदी सीटें अभी भी खाली जा रही हैं। इंदौर आए वंदे भारत ट्रेन के जनक सुधांशु मणि ने कहा कि इंदौर -भोपाल वंदे भारत फेल होगी यह पहले से पता था। इसे केवल राजनीतिक कारणों से चलाया गया। उन्होंने कहा कि यदि इंदौर से भोपाल तक का सफर एक बस आपको आधे दाम में और लगभग उतने ही समय में देती है तो आप उसे छोड़कर महंगी ट्रेन में क्यों जाएंगे। 
विज्ञापन


अब टिकट के दाम कम करने से बड़ा नुकसान उठाएगी सरकार
सुधांशु ने कहा कि यदि अब इंदौर भोपाल वंदे भारत के टिकट के दाम कम कर दिए जाते हैं तो यह और भी गलत होगा। इससे सरकार बड़ा नुकसान उठाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन किस रूट पर चलाई जाना चाहिए इसके लिए पहले कई बड़े सर्वे होते हैं और उनमें सकारात्मक रिजल्ट आने पर ही ट्रेन शुरू की जाती है जबकि यहां पर ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


अगले पांच साल में 500 वंदे भारत चलेंगी
सुधांशु ने यह भी बताया कि देश में अगले पांच साल में 500 वंदे भारत चलाने की तैयारी है। देश के अलग अलग हिस्सों में इन्हें प्लान किया गया है। यह तकनीक में उन्नत है और कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। उन्होंने कहा कि इसे उन्हीं रूट पर चलाया जाना चाहिए जहां पर इसे यात्री मिल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लीपर वर्जन जल्द आएगा, देश की सभी राजधानी ट्रेन बंद होंगी
सुधांशु ने यह भी जानकारी दी कि देश की सभी राजधानी ट्रेनें बंद की जाएंगी। यह धीरे धीरे होगा और हर राजधानी की जगह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लेगी। इसके साथ रेलवे स्टेशनों को बेहतर करने का काम भी तेजी से किया जाएगा। 


नागपुर तक चलने के कारण हुई सफल
हालांकि वंदे भारत ट्रेन नागपुर तक चलने के कारण सफल हुई है। अब इस ट्रेन में लगातार वेटिंग रहती है। अब यह इंदौर से नागपुर तक जाती है।

इंदौर भोपाल नागपुर वंदे भारत की जानकारी
इंदौर से भोपाल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (20911) चलती है। यह ट्रेन सप्ताह के छह दिन इंदौर जंक्शन (INDB) से नागपुर जंक्शन (NGP) तक चलती है। यह ट्रेन इंदौर जंक्शन से सुबह 6:30 बजे निकलती है और 2:30 बजे नागपुर जंक्शन पहुंचती है। इस में 4 स्टॉपेज स्टेशन हैं और यह करीब 8 घंटे 20 मिनट में 635 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इंदौर से भोपाल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 810 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1510 रुपए है। वहीं इंदौर से भोपाल चार्टर्ड बस के सफर का किराया 450 रुपए तक लगता है। 

इंदौर से भोपाल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का समय
सुबह 6:30 बजे इंदौर से चलती है
सुबह 7:15 बजे उज्जैन पहुंचती है
सुबह 7:20 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होती है
सुबह 2.30 बजे अपने अंतिम स्टेशन नागपुर पर पहुंचती है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed