फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: निगम कार्यालय में मजार के निर्माण पर बवाल, तीन युवक गिरफ्तार, महापौर ने दर्ज करवाई एफआईआर

Fri, 02 Jun 2023 11:35 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 02 Jun 2023 11:35 AM IST
सार

बावड़ी के ऊपर बने बगीचे और मजार का निर्माण करने के लिए पहुंचे थे कारीगर, पुलिस ने सामान भी किया जब्त 
 

विज्ञापन
Uproar over the construction of tomb in corporation office, three youths arrested
निगम में मजार पर बवाल - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के नगर निगम मुख्यालय परिसर के बगीचे में एक मजार है। इस मजार पर काम करने के लिए कुछ लोग पहुंचे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मजार बावड़ी पर बनी है। गौरतलब है कि बावड़ी शिव मंदिर हादसे के बाद प्रशासन अवैध रूप से बन रहे स्थलों पर सख्त एक्शन ले रहा है। इस मामले में बिना अनुमति निर्माण करने पहुंचे लोगों को महापौर के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया है। 


निगम मुख्यालय परिसर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने बगीचे में यह मजार बनी है। निर्माण करने पहुंचे लोगों ने टीनशेड को हटाया और फिर बड़ा टीनशेड बनाने लगे। इस काम को देख कुछ लोगों ने अपने दफ्तर में बैठे महापौर पुष्यमित्र भार्गव से शिकायत की। महापौर ने तुरंत संबंधित अफसरों को मौके पर पहुंचकर मामले को देखने और कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद क्षेत्रीय बिल्डिंग इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा, कंट्रोल रूम प्रभारी वीरेंद्र उपाध्याय, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे और सुपरवाइजर विनित तिवारी बड़ी संख्या में रिमूवल के कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे।
Uproar over the construction of tomb in corporation office, three youths arrested
गिरफ्तार किए गए कारीगर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
टीनशेड निर्माण कार्य को रुकवाया और टीनशेड बनाने पहुंचे मल्हार पल्टन निवासी अर्शलान खोकर पिता हाकिम खोकर, रामगंज जिंसी निवासी अरबाज उर्फ समीर पिता मोहम्मद शाबिर और मोहम्मद साहिल पिता मोहम्मद जाकिर को पकड़कर निगम कंट्रोल रूम पर बैठाकर एमजी रोड पुलिस थाने को सूचना दी गई। थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव व पुलिस के जवान निगम मुख्यालय पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में लिया। रिमूवल अमले ने स्कूटर क्रमांक एमपी-09 वाय 1255, लोहे की चद्दर, पाइप, वेल्डिंग मशीन, औजार और मजार के आसपास पड़े सामान को जब्त कर लिया। इसकी देख-रेख शादाब खान नामक व्यक्ति करता है, जिसके कहने पर ही यह तीनों टीनशेड का निर्माण करने पहुंचे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed