{"_id":"63286ad6f2e1b82cd7635c0a","slug":"uproar-over-removal-of-shop-in-simrol-three-villagers-scorched-in-an-attempt-to-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: चाय की दुकान के लिए पुलिस से भिड़े ग्रामीण, आत्मदाह की कोशिश में तीन ग्रामीण झुलसे, पुलिस गाड़ी फोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: चाय की दुकान के लिए पुलिस से भिड़े ग्रामीण, आत्मदाह की कोशिश में तीन ग्रामीण झुलसे, पुलिस गाड़ी फोड़ी
Mon, 19 Sep 2022 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:42 PM IST
सार
इंदौर के पास सिमरोल में चाय की दुकान हटाने के नाम पर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आत्मदाह के प्रयास में तीन ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस वाहन में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन
सिमरौल में दुकान हटाने को लेकर विवाद गहरा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पास स्थित सिमरोल में दुकान हटाने की बात पर पुलिस और ग्रामीणों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि ग्रामीण आत्मदाह करने पर उतारू हो गए। आग में तीन लोग झुलस गए हैं। गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने 5 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार रात का है। सिमरोल के पास हाईवे पर सड़क बनाई जाना है। यहां पर लेखराज कुमावत की एक जमीन है जिस पर भंवर सिंह चौहान चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। यही दुकान को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने गुंडों के साथ मिलकर भंवर सिंह चौहान, पुष्पेंद्र और संदीप के साथ मारपीट की है। विवाद के बीच एक युवक ने आत्मदाह के प्रयास में खुद को आग लगा ली, उसे बुझाने में भतीजा और दामाद आगे गए और वह भी झुलस गए। सभी घायलों को एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
इधर आग की घटना से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी पर गुस्सा उतार दिया। गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई। बाद में और पुलिस बल बुलाया गया और विवाद कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 5 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।