फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   UP Chief Minister Yogi Adityanath will also participate in the palanquin of Goddess Ahilya leaving Indore.

Indore: इंदौर से निकलने वाली देवी अहिल्या की पालकी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

Thu, 07 Sep 2023 07:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Sep 2023 07:36 PM IST
सार

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा हुई है, उन्होने मौखिक सहमति दी है। अहिल्योत्सव समिति देवी अहिल्याबाई होलकर की 228 वीं पुण्यतिथि 13 सितंबर को मनाएगी। 

विज्ञापन
UP Chief Minister Yogi Adityanath will also participate in the palanquin of Goddess Ahilya leaving Indore.
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लोकमाता अहिल्या देवी की पुण्यतिथि पर निकलने वाली पालकी यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उन्होंने बुधवार को अहिल्योत्सव समिति को आने की सहमति दी। उनके आगमन को देखते हुए समिति ने कार्यक्रम में कुछ फेरबदल भी किया है। देवी अहिल्या की पालकी हमेशा की तरह गांधी हाॅल से राजवाड़ा तक निकलेगी, लेकिन कार्यक्रम रवींद्र नाट्य गृह में होगा।

विज्ञापन

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा हुई है, उन्होने मौखिक सहमति दी है। अहिल्योत्सव समिति देवी अहिल्याबाई होलकर की 228 वीं पुण्यतिथि 13 सितंबर को मनाएगी। इस दौरान गांधी हाल से राजवाड़ा तक पालकी निकाली जाएगी। जिसमें होलकर राजवंश के राजपरिवार की वेषभूषा में रथ और घोड़ों पर युवक युवती सवार होंगे। इसके अलावा भजन मंडलियां भी यात्रा में शामिल होगी। इस यात्रा में बोहरा समाज का बैंड भी हर साल शामिल होता है। उत्सव संयोजक सुधीर देड़गे ने बताया कि समिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ के आने की जानकारी महाजन द्वारा दी गई है। वे पहली बार यात्रा में शामिल होने इंदौर आ रहे है।

विज्ञापन

नए सिरे से छापेंगे आमंत्रण पत्र

उत्सव समिति इस बार योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने के लिए प्रयासरत थी। उनकी तरफ से दो दिन पहले ही सहमति दी गई। समिति ने आयोजन के आमंत्रण पत्र भी छपवा लिए थे, लेकिन अब नए सिरे से आमंत्रण पत्र प्रकाशित कराए जा रहे है। समिति ने तय किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए भीड़ जुट सकती है, इसलिए पुरस्कार वितरण व अन्य कार्यक्रम रवींद्र नाट्य गृह में कराए जाए,क्योकि गांधी हाॅल में बैठक व्यवस्था कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed