{"_id":"67089431d8ed457386087eb5","slug":"two-day-international-sopa-conclave-to-be-organized-in-indore-on-13-and-14-october-2024-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में होगी खाद्य तेलों की गुणवत्ता और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा, देश के कई जानकार जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में होगी खाद्य तेलों की गुणवत्ता और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा, देश के कई जानकार जुटेंगे
Fri, 11 Oct 2024 08:28 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:28 AM IST
सार
इंदौर में दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सोपा कॉन्क्लेव का आयोजन 13 अक्टूबर से होगा। इसमें खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। प्रदर्शनी में उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन होगा और सोयाबीन व खाद्य तेल व्यापार, उद्योग से जुड़े लोगों के साथ सीधे संवाद करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
डीएन पाठक ने इंदौर में होने वाले कॉन्क्लेव की जानकारी दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक परिस्थितियों के कारण भारतीय सोयाबीन और खाद्य तेल उद्योग अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य-पूर्व में संघर्ष और शिपिंग में चुनौतियां उद्योग पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। उद्योग को उम्मीद है कि खाद्य तेलों पर ड्यूटी बढ़ाने के बाद अन्य नीतिगत बदलाव किए जाएंगे, जिससे भारत खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।
ये बातें सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीएन पाठक ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में कही। बता दें कि 13 और 14 अक्टूबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सोपा कॉन्क्लेव का आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में किया जाएगा। इस बार के सोपा कॉन्क्लेव की थीम एडिबल ऑइल्स एंड प्रोटीन-विजन 2030 रखी गई है। पाठक ने बताया कि भारत में खाद्य तेलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा मानक और नियम निर्धारित किए गए हैं। कॉन्क्लेव में एफएसएसएआई और लीगल मेट्रोलॉजी के अधिकारी भी भाग लेंगे, जो खाद्य तेलों की गुणवत्ता और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा करेंगे। सोया कॉन्क्लेव में भविष्य के लिए एक रोडमैप तैयार किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया गया है। अन्य विशिष्ट अतिथियों में कमिशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट्स एंड प्राइजेस (सीएसीपी) के चेयरमैन प्रोफेसर विजय पॉल शर्मा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर एके शुक्ला, भारतीय कृषि अनुषंधान परिषद के सहायक डायरेक्टर जनरल संजीव गुप्ता, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सोयाबीन रिसर्च के डायरेक्टर केएच सिंह एवं इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ऑइल सीड्स रिसर्च (आईसीएआर) के डायरेक्टर डॉ. आरके माथुर शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस वर्ष के सोया कॉन्क्लेव में प्राइस आउटलुक सेशन और फसल अनुमान प्रस्तुति को नए तरीके से पेश किया जाएगा। प्रमुख विषयों में फ्यूचर्स ट्रेडिंग और पोल्ट्री फीड में डीजीएसई का प्रयोग पर विशेष सत्र होंगे। इसके साथ ही, एक महत्वपूर्ण प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जहां सोयाबीन और खाद्य तेल उद्योग से संबंधित उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शनी उद्योग के हितधारकों को आपस में संवाद करने का अवसर प्रदान करेगी।