फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two children who went to bathe in the pond of Indore drowned, one did not know how to swim.

Indore: इंदौर के तालाब मेें नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक को तैरना नहीं आता था

Sat, 15 Jul 2023 04:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Jul 2023 04:43 PM IST
सार

 किनारे पर बैठा उनका दोस्त मदद के लिए बस्ती की तरफ भागा और लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक लक्की और रोहन डूब चुके थे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन के प्रयास किए। बाद मेें पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Two children who went to bathe in the pond of Indore drowned, one did not know how to swim.
तालाब मेें बच्चों के शव निकलते तैराक। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के तलावली चांदा तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। तीन दोस्त सुबह 9 बजे तालाब में नहाने गए थे। दो बच्चे डूबने लगे तो उसने तीसरे दोस्त ने परिजनों को सूचना दी। पांच घंटे बाद तालाब मेें से दोनों बच्चों के शव निकाले गए। तालाब में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे और न ही कोई बोर्ड लगा था।

विज्ञापन

तलावाली चांदा के तालाब में सुुबह लक्की और रोहन अपने एक अन्य दोस्त के साथ नहाने गए थेे। लक्की को तैरना नहीं आता था। रोहन उसे अपनी पीठ के सहारे उसे गहरे पानी में ले गए। जब वह डूबने लगा तो रोहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन लक्की ने उसे भी पकड़ लिया और दोनो गहरे पानी में समा गए। किनारे पर बैठा उनका दोस्त मदद के लिए बस्ती की तरफ भागा और  लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक लक्की और रोहन डूब चुके थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन के प्रयास किए। बाद मेें पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे बाद पहुंचा बचाव दल दोनो बच्चों को खोजने तालाब में उतरा। दो नावों की मदद से सुबह साढ़े 9 बजे से दोनो बच्चों की खोज शुरू हुई। दोपहर 3 बजे दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप वाहन में ले जाने पड़े शव

बच्चों के डूबने की घटना के बाद मौके पर प्रशासन और  पुलिस के अफसर भी पहुंचे,लेकिन मौके पर एम्बुलेंस तक का इंतजाम नहीं था। जब बच्चों के शव तालाब से निकले तो उन्हें पिकअप वाहन में रखकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। तालाब पर बस्तीवालों की भीड़ भी जमा हो गई थी। शवों को पिकअप वाहन तक ले जाने के लिए चारपाई का इंतजाम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed