फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   travel fraud jain samaj dubai tour

Fraud: दुबई जाकर फंसे जैन समाज के लोग, ट्रैवल एजेंट ने होटल की बुकिंग कैंसिल की, वापसी का टिकट भी नहीं दिया

Mon, 29 Jan 2024 10:34 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 29 Jan 2024 10:34 AM IST
सार

ट्रैवल एजेंट की पत्नी ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, बेटा भी नहीं उठा रहा फोन। पुलिस के पास पहुंचा मामला। 
 

विज्ञापन
travel fraud jain samaj dubai tour
आरोपी महेन्द्र। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दुबई यात्रा (Dubai Tour) के नाम पर जैन समाज (Jain Samaj) के लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी हो गई। इंदौर के ट्रैवल एजेंट ( Indore Travel Agent) ने पहले तो उन्हें फर्जी वीजा दे दिए। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो नए वीजा देकर दुबई पहुंचा दिया लेकिन वहां पर जिस होटल में रुकवाने के लिए बुकिंग की थी वह बुकिंग पहले ही कैंसल कर दी गई। बड़ी मुश्किल से जैन समाज के 54 लोग वापस इंदौर आ पाए। जैन समाज के लोगों के साथ यह धोखाधड़ी इंदौर के तिलक नगर में रहने वाले महेन्द्र सिंह मंड ने की। दुबई से लौटकर आए समाजजन सीधे पुलिस के पास पहुंचे। अन्नपूर्णा पुलिस ने तिलक नगर निवासी राजीव जैन की शिकायत पर आरोपी महेन्द्र सिंह मंड के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


राजीव जैन ने बताया कि समाज के 166 लोगों को दुबई ले जाने का प्लान बनाया था। हमने यह प्लान महेंद्र की अमृत टूर एंड ट्रेवल्स से लिया था। महेंद्र ने 80 हजार रु. प्रति व्यक्ति के हिसाब से हमें कुल 1.33 करोड़ रु. का प्लान दिया। पहला टूर 5 दिसंबर में जाना था जिसके लिए हमने 81 लाख 24 हजार रु. का पेमेंट कर दिया था। पेमेंट देने के बाद भी उसने वीजा नहीं दिए। जब हमने दवाब बनाया तो उसने 19 लाख रु. लौटाए। जब हम सबने शेष रुपए मांगे तो उसने हमें नए टूर का झांसा दे दिया। हमने 9 जनवरी को दुबई जाने का प्लान बनाया लेकिन इस बार भी उसने हमें फेक वीजा दे दिए। जब हमने शिकायत की तो नए वीजा दिए और इसके बाद 54 लोग यात्रा पर गए। दुबई में जिस होटल में रुकना था वहां पर जाने के बाद पता चला कि बुकिंग पहले ही कैंसल कर दी गई है। सभी लोग वहां पर परेशान होते रहे। महेंद्र ने हमें वापसी के लिए 44 टिकट कम दिए थे और कहा था कि अभी बुकिंग नहीं मिल रही बाद में करवा देगा। वापसी के टिकट भी नहीं थे और होटल में जगह भी नहीं मिली। बहुत मुश्किल से सभी लोग वापस इंदौर पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
आरोपी महेंद्र की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। जैन समाज के लोगों का कहना है कि उसके बेटे का नंबर भी हमारे पास है लेकिन वह हमसे बात नहीं कर रहा और महेंद्र फरार हो चुका है। इसलिए हमने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed