फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Three youth drowned during Ganesh visarjan immersion accident indore news

Indore News: गणेश विसर्जन के दौरान इंदौर में तीन युवक डूबे, खदान के गड्ढे में हुआ हादसा

Fri, 29 Sep 2023 08:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 29 Sep 2023 08:36 PM IST
सार

इंदौर indore में हुए हादसे में दो अन्य युवकों को बचा लिया गया। सभी अपने घर पर बिना बताए गणेश विसर्जन करने के लिए गए थे। विसर्जन के बाद सभी दोस्त नहा रहे थे तभी हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
Three youth drowned during Ganesh visarjan immersion accident indore news
इंदौर में तीन युवक डूबे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर indore में गणेश विसर्जन करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। इंदौर के सुपर कारिडोर पर खदान के गड्ढे में डूबने से तीनों की जान गई। हादसे में दो अन्य युवकों को बचा लिया गया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में कुल पांच युवक डूब गए थे। गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंडीलपुरा निवासी पांच बच्चों के साथ यह घटना हुई। यह सभी अपने दोस्तों के साथ में गणेश विसर्जन के लिए सुपर कारिडोर आए थे। गणेश मूर्ति विसर्जन के बाद सभी दोस्त यहीं पर नहाने लगे। यहां 16 साल के अनीश वर्मा, अमन कौशल (21) और आदर्श उर्फ जय्यू कौशल (19) वर्ष की हादसे में मौत हो गई। आदर्श और अमन सगे भाई हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों कंडीलपुरा इलाके के रहने वाले हैं। इस दौरान दो साथियों अब्बू और चीनू को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


घर पर बिना बताए गए थे
ये सभी बच्चे घर पर बिना बताए यहां आए थे। सभी के शव अरबिंदो अस्पताल में भेजे गए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पहले सभी दोस्त खेड़ीघाट जाने वाले थे लेकिन परिवार वालों ने वहां जाने से मना कर दिया था। इसके बाद सभी लोग घरवालों को बिना बताए वाहन से सुपर कारिडोर पर गणेश विसर्जन के लिए आ गए और यहां पर हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। 
विज्ञापन


एक करोड़ रुपए मुआवजा दे सरकार - शुक्ला 
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि इंदौर नगर निगम के लापरवाही से आज सुपर कॉरिडोर पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो परिवारों के तीन युवाओं की मौत हो गई। आज जो लोग विकास की बात कर रहे हैं वह पहले लापरवाही से होने होने वाली मौतों का जवाब दें। सुपर कॉरिडोर पर खदान के गड्ढे में भरे हुए पानी में श्री गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए कंडीलपुरा क्षेत्र के तीन युवा पहुंचे थे। इन तीनों युवाओं की इस पानी में डूब जाने से मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई थे। विधायक संजय शुक्ला ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास की कमान इंदौर नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण के पास में हैं। इन दोनों में ही भाजपा के नेता बैठे हुए हैं। यह नेता किस तरह से जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं इसका अंदाजा तो इसी बात से लग जाता है कि मौत का गड्ढा खुदा हुआ था। इस गड्ढे में दो परिवारों के तीन नौनिहाल समाहित हो गए। यह घटना बेहद दुखद और इन परिवारों पर वज्रपात है। विधायक शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि इस घटना में परिवारों को एक - एक करोड़ रुपए की राशि मुआवजे के रूप में दी जाए। जो दो परिवार इस हादसे के शिकार हुए हैं उनमें से एक परिवार के मुखिया की कोरोना के संक्रमण काल के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद में मां के द्वारा ही अपने बच्चों का लालन-पालन पोषण किया जा रहा था। आज वह बच्चा भी कल के ग्रास में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम और आईडीए के अधिकारियों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करें 
शुक्ला ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण के पदाधिकारी तथा अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। इस तरह की लापरवाही से मौतें लगातार हो रही हैं। इन घटनाओं पर कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। रामनवमी पर पटेल नगर में हुए बावड़ी हादसे को अभी यह शहर भूला नहीं है। उस हादसे में भी किसी अधिकारी, पदाधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed