फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Three died after drinking tadi a dozen hospitalized

Indore News: ताड़ी पीने से तीन की मौत, एक दर्जन अस्पताल में भर्ती, शराब से तेज होता है इसका नशा

Mon, 17 Apr 2023 01:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Apr 2023 01:29 PM IST
सार

एक परिवार के यहां कुछ मेहमान आए थे जिनके लिए ताड़ी लाई गई थी। सभी ने एक साथ ताड़ी पी जिसके बाद सबकी तबियत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Three died after drinking tadi a dozen hospitalized
एक दर्जन अस्पताल में भर्ती - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

धार के टांडा क्षेत्र में ताड़ी पीने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया है। परिवार के यहां कुछ मेहमान आए थे जिनके लिए ताड़ी लाई गई थी। सभी ने एक साथ ताड़ी पी जिसके बाद सबकी तबियत बिगड़ गई। घटना में नसरू पिता अमरसिंह, काली बाई और गदिया पिता मंगतिया नाम के युवक की मौत हो गई है। जो लोग भर्ती हैं उनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर लोगों को टांडा से धार रैफर किया है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन से घटना की जानकारी ले रहे हैं। सोमवार सुबह धार अस्पताल में एक महिला का पोस्टमार्टम किया गया, वहीं दूसरे युवक का टांडा के अस्पताल तो तीसरे का झाबुआ जिले में पोस्टमार्टम हो रहा है।
विज्ञापन


पांच लीटर ताड़ी लाया था परिवार
टांडा थाना के गांव झडामली में रहने वाले ऐलसिंह पिता सुरसिंह के यहां पर महिला काली बाई पति इंदरसिंह व हषरु पिता इंदर सिंह मेहमान आए थे। यह लोग नुक्ते के कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए ग्राम खेरली से झडामली आए थे। गांव से ही इन्होंने पांच लीटर ताड़ी खरीदी और सभी लोगों ने साथ में बैठकर पी। कुछ देर बाद अचानक सभी लोग बेहोश हो गए और नसरु की घर पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


अधिक मात्रा में ताड़ी पीने से मौत हुई
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 लोग बीमार हुए हैं। जो अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने रविवार को सुबह ताड़ी पी थी और शाम को यह लोग बीमार हुए। अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि अधिक मात्रा में ताड़ी पीने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीटनाशक का पाउच भी मिला
मौके से एक कीटनाशक का पाउच भी मिला है, उसे मिलाया गया था या नहीं इसको लेकर जांच की जा रही है। क्षेत्रिय विधायक ने परिवार को इलाज के लिए सहयोग राशि दी है। 


शराब की जगह ताड़ी पीते हैं आदिवासी
ताड़ी को Palm wineकहते हैं जो एक मादक पेय है। आदिवासी इलाकों में इसका बहुत अधिक उपयोग होता है। शराब की तरह लोग इसे पीते हैं। अप्रैल माह से जुलाई माह तक ताड़ के पेड़ से फल निकलते हैं जिनसे ताड़ी बनती है। ताड़ी का उपयोग उत्तर प्रदेश, झारखण्ड एवं बिहार में अधिक होता है। भारत के उन राज्यों में जो नदी, समुद्र के तटवर्ती इलाकों में हैं ताड़ी अधिक उपयोग होती है। इसका नशा शराब से भी तेज होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed