{"_id":"63a552cf56c443372a0f5906","slug":"this-year-s-dr-to-eight-creators-in-indore-tiwari-smriti-samman-the-creator-will-be-honored-on-december-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News:आठ रचनाकारों को इस वर्ष का डाॅ. तिवारी स्मृति सम्मान, 25 दिसंबर को सम्मानित होंगे रचनाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News:आठ रचनाकारों को इस वर्ष का डाॅ. तिवारी स्मृति सम्मान, 25 दिसंबर को सम्मानित होंगे रचनाकार
Fri, 23 Dec 2022 04:33 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:33 PM IST
सार
इंदौर में 25 दिसंबर को हिन्दी साहित्य समिति में आठ रचनाकार सम्मानित होंगे। सम्मान समारोह का यह पांचवां वर्ष है। समारोह का आयोजन साहित्य मंच करा रहा है।
विज्ञापन
डा.पगारे और डाॅ. दीक्षित को भी होगा सम्मान
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एसएन तिवारी की स्मृति में आठ रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह रविवार 25 दिसंबर को अपराह्न 4ः15 बजे मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर के शिवाजी सभागार में होगा।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शरद पगारे (इंदौर) और डॉ. मिथिलेश दीक्षित (लखनऊ) को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। मनोज कुमार (भोपाल), संतोष सुपेकर (उज्जैन), डॉ. सोनाली सिंह (इंदौर) को विधा आधारित और अर्चना मंडलोई (इंदौर) व नीलम तोलानी (इंदौर) को कृति आधारित सम्मान दिया जाएगा। युवा रचनाकार सम्मान से गौरव साक्षी ( राजगढ़, धार) सम्मानित होंगे।
आयोजन समिति की संरक्षक सुषमा दुबे और संयोजक मुकेश तिवारी ने बताया कि सम्मान समारोह का यह पांचवां वर्ष है। विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर के सहयोग से यह आयोजन होगा। आयोजन सभी के लिए खुला रहेगा।