{"_id":"640869a60358448dcc009083","slug":"the-watchman-was-peeping-to-see-the-water-in-the-well-died-after-falling-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: कुएं में पानी देखने के लिए झांक रहा था चौकीदार, गिरने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कुएं में पानी देखने के लिए झांक रहा था चौकीदार, गिरने से हो गई मौत
Wed, 08 Mar 2023 04:25 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 08 Mar 2023 04:25 PM IST
सार
इंदौर के बिजलपुर क्षेेत्र में कुएं में गिरकर एक चौकीदार की मौत हो गई। वह कुएं का पानी देखने के लिए झांक रहा था और गिर पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर के बिजलपुर क्षेत्र में एक चौकीदार की कुएं में गिरने की वजह से मौत हो गई। कुएं में पानी कितना है यह देखने के लिए वह झांकने लगा। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में गिर पड़ा। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
कुएं में गिरते हुए उसे उसकी पत्नी देख लिया था और खेत के मालिक विजय मंडलोई को सूचना दी। मालिक ने रस्सी की मदद से चौकीदार जगदीश बद्रीलाल को कुएं से बााहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उसके शरीर से खून ज्यादा निकल गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चौकीदार के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे है। बड़ा बेटा चार साल का है, जबकि दूसरा बेटा तीन माह का है। वह में पहले गांव में रहता था। कुछ दिनों पहले उसे खेत मालिक विजय ने खेत की चौकीदारी का जिम्मा दिया था, तो वह परिवार के साथ बिजलपुर में रहने के लिए आ गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
