{"_id":"63f4862485a9e878ca07c8f7","slug":"the-student-who-burnt-the-principal-could-not-even-pass-the-open-book-exam-held-during-the-corona-period-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News:कोरोनाकाल में हुई ओपनबुक परीक्षा भी पास नहीं कर पाया था प्रिसिंपल को जलाने वाला छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News:कोरोनाकाल में हुई ओपनबुक परीक्षा भी पास नहीं कर पाया था प्रिसिंपल को जलाने वाला छात्र
Tue, 21 Feb 2023 02:21 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:21 PM IST
सार
डाक्टरों ने बताया कि इंदौर मेें प्रिसिंपल को जलाने के बाद छात्र की रात को अस्पताल में रोता रहा। अस्पताल में सिमरोल पुलिस का अमला भी तैनात है,ताकि आरोपी फिर आत्महत्या की कोशिश न करें।
विज्ञापन
प्रिसिंपल विमुक्ता शर्मा की हालत गंभीर है।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएम कॉलेज की प्राचार्य को जलाने वाला छात्र एमवाय अस्पताल में भर्ती है। वह फिर आत्महत्या की कोशिश न करे, इसलिए अस्पताल में पुलिस जवान भी रातभर तैनात रहे और आरोपी छात्र आशुतोष श्रीवास्तव की निगरानी रखी। आशुतोष फार्मेसी का छात्र है और लॉकडाउन के दौरान हुई सातवें सेमिस्टर की ओपनबुक ऑनलाइन परीक्षा भी वह पास नहीं कर पाया था। इसके लिए वह प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को जिम्मेदार मान रहा था। इसी वजह से वह योजना बनाकर प्रिसिंपल को जलाने के लिए बाल्टी में पेट्रोल लेकर काॅलेज पहुंचा था।
विज्ञापन
अस्पताल में रोता रहा आरोपी
प्रिसिंपल को कॉलेज परिसर में पेट्रोल डालकर जलाने वाला छात्र भी 30 प्रतिशत झुलस गया। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। प्रिसिंपल को जलाने के बाद आरोपी ने खुद आत्महत्या करने की कोशिश की थी,लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया और अस्पताल ले आए। डाक्टरों ने बताया कि प्रिसिंपल को जलाने के बाद छात्र की रात को अस्पताल में रोता रहा। अस्पताल में सिमरोल पुलिस का अमला भी तैनात है,ताकि आरोपी फिर आत्महत्या की कोशिश न करें।
विज्ञापन
अभी नहीं हुए आरोपी के बयान
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कर लिया है, लेकिन उसके बयान नहीं हो पाए। सिमरोल थाना प्रभारी राम भदौरिया ने बताया कि छात्र को पहले चाकू मारने के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। उसके बाद उसकी जमानत हो गई थी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की तरफ से आरोपी छात्र को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
प्रिसिंपल की हालत गंभीर
कॉलेज परिसर में हुई घटना के बाद प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की हालत गंभीर है। वे टी चोईथराम अस्पताल में भर्ती है। सुबह अशासकीय प्राचार्य संघ के अध्यक्ष राजीव झालानी प्रिंसिपल से मिलने अस्पताल पहुंचे और घटना पर रोष जताया।
