फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The red street of the murder accused was paved with debris, bulldozers walked on the houses of the four accuse

Indore News:हत्या करने वाले आरोपियों की लाल गली पाट दी मलबे से, चार आरोपियों के मकानों पर चले बुलडोजर

Thu, 06 Apr 2023 03:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Apr 2023 03:30 PM IST
सार

परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले सचिन शर्मा की शाहरुख, मोहसिन, राहुल टूंडा और पंकज ने हत्या कर दी थी। सचिन ने जिस दिन आरोपियों की थाने में शिकायत की थी, उसी दिन शाम को उसकी हत्या कर दी गई। 
 

विज्ञापन
The red street of the murder accused was paved with debris, bulldozers walked on the houses of the four accuse
आरोपियों केे मकान को तोड़ता निगम का अमला। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मामूल विवाद मेें युवक की हत्या करने वाले चार आरोपियों के मकानों पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर तोड़ने पहुंचा। चारों आरोपी इंदौर की लालगली में रहते है। जब बुलडोजरों से अवैध निर्माण टूटना शुरू हुए तो लाल गली मेें मलबा बिखर गया। आरोपियों के परिजन मकान न तोड़ने की मिन्नत करते रहे। आरोपियों के मकान के अलावा गली के कोने की दुकान को भी तोड़ दिया गया। जब दुकानदार ने विरोध किया तो पुलिस अफसरों ने कहा कि तुम्हारी दुकान पर खड़े होकर ही उन लोगों ने हत्या की योजना बनाई थी।

विज्ञापन

परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले सचिन शर्मा की शाहरुख, मोहसिन, राहुल टूंडा और पंकज ने हत्या कर दी थी। सचिन ने जिस दिन आरोपियों की थाने में शिकायत की थी, उसी दिन शाम को उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र के रहवासियों में काफी नाराजगी थी। उन्होंने सड़क पर अर्थी रखकर चक्काजाम कर दिया था।

विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर नगर निगम और प्रशासन की टीम दो जेसीबी और एक पोकलेेन लेकर आरोपियों के घर पहुंची। पहले गली की बिजली बंद कराई गई और उसके बाद जेसीबी से आरोपी शाहरुख, मोहसिन, राहुल के मकान तोड़ना शुरू किया। एक आरोपी ने तो बिजली के तारों से एक फीट दूरी पर ही मकान बना लिया था। एक आरोपी का मकान तोड़ने की कोशिश में पड़ोसी के मकान का शटर भी टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी अकरम खान का कहना था कि अफसरों को इतनी जल्दबाजी थी कि उन्होंने हमारा ही नुकसान कर दिया। दोपहर चार बजे तक अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि मकान तोड़े जाने का विरोध करने वाले कानून को अपने हाथ में न ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed