फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   the land of indore is clear,the air is bad, cleanest city of india,indore

Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर की हवा में घुला जहर, लोग हो रहे परेशान, अस्पताल में कतारें

Wed, 16 Nov 2022 05:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 16 Nov 2022 05:03 PM IST
सार

देश के सबसे साफ शहर इंदौर की हवा में जहर घुल गया है। लोग परेशान हैं और पीएम5 और पीएम2.5 का स्तर आबोहवा में बढ़ता जा रहा है। यानी जमीन की सफाई काफी नहीं है, इंदौर को वायु प्रदूषण भी शून्य के स्तर पर लाना होगा। 

विज्ञापन
the land of indore is clear,the air is bad, cleanest city of india,indore
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। एक-दो साल से नहीं बल्कि छह साल से। इसके बाद भी शहर की हवा में जहर घुला हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ा हुआ है। इस दिशा में राज्य सरकार के सभी विभागों के साथ ही स्थानीय स्तर पर किए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। असर यह है कि लोगों की कतारें डॉक्टरों के क्लिनिक्स पर दिख रही हैं। 

विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने इंदौर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक्शन प्लान बनाने की जिम्मेदारी शहर के 14 विभागों को दी थी। इसके बावजूद शहर में प्रदूषण का स्तर वर्ष 2018 जैसा ही है। नवंबर माह में शहर का एक्यूआई 100 से ज्यादा है। 15 दिन से लगातार यह स्थिति है। ऐसे हालात पांच साल पहले भी थे। इसके अलावा शहर में धूल के कण और धुआं भी ज्यादा नजर आ रहा है, जो शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

विज्ञापन

इंदौर नगर निगम में भाजपा की नई परिषद जब काबिज हुई थी तो मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि हम शहर की हवा में भी सुधार लाएंगे। अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नगर निगम ने नहीं उठाए हैं। 18 नवम्बर को वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक है। इसमें शहर में बढ़ रहे प्रदूषण का मुद्दा उठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है इंदौर में प्रदूषण की वजह

  • कोरोना काल के बाद शहर में चार पहिया वाहनों की संख्या ज्यादा हो गई है।
  • हरियाली का प्रतिशत मास्टर प्लान में भले ही 14% हो लेकिन 10 प्रतिशत से भी कम हरियाली शहर में बची है। पेड़ कम होते जा रहे हैं।  
  • सांवेर रोड, पालदा में कई ऐसे कारखाने है जो शहर में प्रदूषण फैलाते है।
  • शहर में होने वाली निर्माण कार्यों के कारण में काफी धूल उड़ती है। निर्माण के समय प्रदूषण कम करने वाले उपायों का ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed