फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The greenery of Indore is less than Delhi and Surat, it is nine percent, will double the green belt in four ye

Indore:दिल्ली और सूरत से भी कम है इंदौर की हरियाली, नौ प्रतिशत ग्रीन बेल्ट को चार साल में दोगुना करेंगे

Sat, 15 Jul 2023 10:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Jul 2023 10:04 PM IST
सार

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर की सुंदरता के लिए हरियाली भी होना आवश्यक है। हम पौधारोपण को भी जन आंदोलन की तरह लेंगे। 17 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर शहर में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
The greenery of Indore is less than Delhi and Surat, it is nine percent, will double the green belt in four ye
इंदौर में हरियाली काफी कम है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, लेकिन हरियाली में हम कई शहरों से पीछे है। शहर के क्षेत्रफल का सिर्फ 9 प्रतिशत हिस्सा ही हरा भरा है, जबकि दिल्ली में 19 और सूरत में 25 प्रतिशत ग्रीनबेल्ट है। सूरत ने 20 सालों में ग्रीन बेल्ट को दोगुना किया है। अब नगर निगम भी चार साल में इंदौर का ग्रीन बेल्ट 18 प्रतिशत तक करना चाहता है। इसके लिए हर साल बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर की सुंदरता के लिए हरियाली भी होना आवश्यक है। हम पौधारोपण को भी जन आंदोलन की तरह लेंगे। 17 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर शहर में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसमें हम रहवासी संगठन, सामाजिक, धार्मिक संस्थाअेां की मदद भी लेंगे। इस दिन ट्रेंचिंग ग्राउंड, बिचौली हप्सी सिटी फारेस्ट, बिजासन टेेकरी, भागीरथपुरा, चोइथराम नदी किनारे,पिपल्याहाना तालाब, सिरपुर तालाब और विदूर नगर में पौधारोपण करेंगे। हम चार सालों में हरियाली का प्रतिशत 18 तक करना चाहते है।

विज्ञापन

मेयर ने कहा कि इस अभियान के तहत पांच पौधे लगाने का चैलेंज भी वे शहर के गणमान्य नागरिकों को दे रहे है, ताकि उसे स्वीकार कर ज्यादा से ज्यादा लोग वृक्षारोपण करें। 17 जुलाई को होने वाले पौधारोपण के लिए कई संस्थानों ने पौधे नगर निगम को उपलब्ध कराए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर प्लान में 14 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट दर्शाया लेकिन उसमें अवैध बसाहट

इंदौर के मास्टर प्लान में ग्रीन बेल्ट को 14 प्रतिशत हिस्से में दर्शाया गया है, लेकिन हकीकत में 9 प्रतिशत है,क्योकि पिपल्यापाला, प्रजापत नगर, द्वारकापुरी, कैलोत करताल, खंडवा रोड सहित ग्रीन बेल्ट के कई हिस्सों मेें अवैध काॅलोनियां बस गई है, लेकिन उन्हें ग्रीन बेल्ट में ही दिखाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed