{"_id":"63b97091df0b6f290745f084","slug":"the-conference-venue-will-be-fragrant-with-thirty-types-of-flowers-flowers-will-also-be-brought-from-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pravasi Bharatiya Divas Sammelan 2023: तीस प्रकार के फूलों से महकेगा सम्मेलन स्थल, विदेशों से भी मंगाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pravasi Bharatiya Divas Sammelan 2023: तीस प्रकार के फूलों से महकेगा सम्मेलन स्थल, विदेशों से भी मंगाए फूल
Sat, 07 Jan 2023 06:46 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:46 PM IST
सार
सम्मेलन के लिए पुणे से विशेष प्रकार के गुलाब भी बड़ी मात्रा में मंगाए गए है। हिमाचल प्रदेश की वादियों में खिलने वाला लिलियम का फूल भी आकर्षक का केंद्र रहेगा। रजनीगंधा, लिली के फूल भी सजावट में इस्तेमाल किए जा रहे है।
विज्ञापन
30 तरह केे फूलों से सजावट
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
प्रवासी सम्मेलन की साज-सजावट में कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। तीन दिन तक चलने वाले आयोजन में फूलों पर ही 35 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए जा रहे है। सम्मेलन के लिए खास तौर पर विदेशों से फ्लाइट से फूल मंगाए गए। बेंगलरु, पूणे, हिमाचल प्रदेश से इंदौर तक सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर आए फूले से आयोजन स्थल महकेगा।
विज्ञापन
मुख्य हाल में 30 फीट से ज्यादा लंबा मंच तैयार किया गया है। मंच के चारों तरफ फूलों का डेरोकेशन किया जा रहा है। इसके अलावा हॉल के गेट, प्रदर्शनी, लाऊंज में भी फूलों की सजावट की गई है। सजावट के लिए बैंकाक से खास तौर पर एथोरियम फ्लावर मंगाया गया है। इस एक फूल की कीमत 100 रुपये है। पुणे से विशेष प्रकार के गुलाब भी बड़ी मात्रा में मंगाए गए है। हिमाचल प्रदेश की वादियों में खिलने वाला लिलियम का फूल भी आकर्षक का केंद्र रहेगा। रजनीगंधा, लिली के फूल भी सजावट में इस्तेमाल किए जा रहे है।
विज्ञापन
जड़ों में रहेगा केमिकल, ताकि फूल मुरझाए नहीं
फ्लावर डेकोरेटर गोवर्धन लिंबोदिया बताते है कि आयोजन तीन दिन दिन तक चलता है। फूल मुरझाए नहीं,इसलिए लगातार पानी का सप्रे उन पर होता रहेगा। उनकी जड़ों में भी विशेष तरह का केमिकल लगाया जा रहा है। सबसे ज्यादा सजावट मंच और उसके आसपास ही रहेगी। 30 तरह के फूलों से सजावट की जा रही है। इसके अलावा पत्तियों का भी डेकोरेशन रहेगा।
विज्ञापन
