फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Summer special train will run between Indore and Pune, will start this month

Indore News: इंदौर से पुणे के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन,इसी माह होगी शुरू

Thu, 11 May 2023 06:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 11 May 2023 06:42 PM IST
सार

इंदौर के रेल प्रोजेक्टों को लेकर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने अफसरों की बैठक ली। उन्होंनेे विशेषतौर पर महू- बलवाड़ा सेक्शन पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि इस रुट के लिए लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Summer special train will run between Indore and Pune, will start this month
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

गर्मी के दिनों मेें इंदौर से सबसे ज्यादा ट्रेनों की डिमांड इंदौर-पुणे के बीच रहती है। रेलवे ने पांचवी समर स्पेशल ट्रेन की सौगात इस रुट के लिए दी हैै। मई से जून में यह ट्रेन दोनो शहरों के बीच चलेेगी। रेलवे के टाइम टेबल के अनुसार यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर सप्ताह गुरुवार को सुबह 11.15 बजे इंदौर से रवाना होगी। शुक्रवार सुबह तीन बजेे यह ट्रेन पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 18 मई से शुरू होगी और 29 जून तक चलेगी। इससे पहले रेलवे ने इंदौर से कटरा केे बीच सप्ताह में एक दिन, इंदौर से भिवानी तक सप्ताह मेें दो दिन समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। दीपावली के बाद अन्य स्पेशल ट्रेन भी मिल सकती हैै।

विज्ञापन

राऊ से पातालपानी तक बिछेगी इस साल लाइन

इंदौर के रेल प्रोजेक्टों को लेकर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया।अफसरों की बैठक ली। उन्होंनेे विशेषतौर पर महू- बलवाड़ा सेक्शन पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि इस रुट के लिए लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। जंगल क्षेत्र होने के कारण सर्वे के लिए टीम पैदल भी काफी चली। प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी चल रहा है। वन विभाग से भी मंजूरी जल्दी मिल जाएगी। इस साल राऊ से पातालपानी तक लाइन बिछाने का लक्ष्य अफसरों नेे रखा है।

विज्ञापन

टनल का काम शुरू होगा

बैठक मेें दाहोद-इंदौर प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। इंदौर से टीही और दाहोद से कटवारा तक नई लाइन का काम पूरा हो चुका हैै। दोनो को जोड़ने वाली टनल का काम भी जल्दी पूरा हो जाएगा।बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन, महू रेलवे स्टेशन पर चल रहे कामों की समीक्षा भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed