फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Student killed in Indore: Minor student killed after complaining to teacher about cigarette smoking

Indore: सिगरेट पीने की शिकायत करने पर 11वीं के बच्चे ने कर दी 12वीं के छात्र की हत्या, स्कूल के बाहर मारे चाकू

Fri, 28 Jul 2023 11:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 11:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में सिगरेट पीने की शिकायत करने पर सरकारी स्कूल के बच्चों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि 11वीं के नाबालिग ने 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Student killed in Indore: Minor student killed after complaining to teacher about cigarette smoking
12 वीं के छात्र समर्थ कुशवाह की हत्या की गई है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंदौर के पलासिया क्षेत्र में स्थित शासकीय स्वामी विवेकानंद स्कूल में एक नाबालिग छात्र ने दूसरे छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृत छात्र का दोष सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी द्वारा स्कूल में सिगरेट पीने की शिकायत शिक्षक से की थी। इसका बदला लेते हुए 11 वीं में पढ़ने वाले नाबालिग ने 12 वीं के छात्र को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


तुकोगंज थाना पुलिस के अनुसार विवेकानंद स्कूल में शुक्रवार को 11 वीं कक्षा में सिगरेट पीने की शिकायत 12 वीं के छात्र समर्थ कुशवाह ने शिक्षक से की थी। आरोपी नाबालिग छात्र स्कूल परिसर में छुपकर सिगरेट पीता था। शिकायत के बाद शिक्षक ने सिगरेट पीने वाले छात्र को डांटा तो उसने बदला लेने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


सिगरेट पीते वीडियो बना लिया था
समर्थ ने सिगरेट पीते हुए आरोपी का वीडियो बना लिया था। इससे गुस्से से भरे 11वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र की चाकू मार दिया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रात में उसने दम तोड़ दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक से शिकायत करने के बाद आरोपी ने समर्थ को स्कूल के बाहर बुलाया। समर्थ बाहर आया तो आरोपी ने उससे शिकायत की बात पर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्रों ने  विवाद टालने की कोशिश की। आरोपी छात्र कह रहा था कि तूने मेरी शिकायत क्यों की? इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और समर्थ पर वार कर दिया। इसके बाद अन्य छात्र समर्थ को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed