फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Student commits suicide in Indore, wrote in suicide note - Papa, your daughter has lost

Indore News :इंदौर में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-पापा आपकी बेटी हार गई

Wed, 12 Apr 2023 12:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Apr 2023 12:18 PM IST
सार

पेपर बिगड़ने की वजह से इंदौर मेें एक छात्रा ने फांसी लगा ली। वह होस्टल में रहकर इंदौर में पढ़ाई करती थी। छात्रा केे कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने माता-पिता से माफी भी मांगी।

विज्ञापन
Student commits suicide in Indore, wrote in suicide note - Papa, your daughter has lost
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भंवरकुआं क्षेत्र में बीएससी की एक छात्रा ने पेपर बिगड़ने की वजह से जान दे दी। पेपर खराब जाने से छात्रा हर्षिता शिंदे इतनी ज्यादा तनाव में आ गई थी कि फांसी लगाने से पहले हर्षिता ने लिखा पापा, मुझे माफ करना। आपकी बेटी स्ट्रांग है। यह आपको पता है, लेकिन आपकी बेटी यहां हार गई। मैं अब जीना नहीं चाहती हुं।

विज्ञापन

हर्षिता भंवरकुआं क्षेत्र के एक निजी होस्टल में रहती है। रात को वह अपनी सहेलियों से मिली और फिर अपने रुम में चली गई। जब देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो सहेलियों ने होस्टल वार्डन को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ा तो कमरे में हर्षिता फांसी के फंदे पर लड़की हुई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

पुलिस को कमरे मे सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें हत्या की वजह पेपर खराब होना बताई। हर्षिता बायपास के एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करती थी। वह धार जिले के सिंघाना गांव में रहती है। घटना की सूचना मिलने के बाद छात्रा के परिजन भी आ गए थे।  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed