फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   State Service Examination-2022 will be held on May 21 in 52 districts of Madhya Pradesh

Indore: राज्य सेवा परीक्षा-2022 मध्य प्रदेश के 52 जिलों में 21 मई को होगी

Wed, 17 May 2023 10:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 17 May 2023 10:03 AM IST
सार

राज्य सेवा परीक्षा के अलावा राज्य वन परीक्षा भी 21 मई को होगी। यह परीक्षा 15 पदों केे लिए होगी।  इस परीक्षा के लिए भी तीन लाख से ज्यादा आवेदन आए है।पिछले साल इस परीक्षा के लिए भी तीन लाख से ज्यादा आवेदन आए थे।

विज्ञापन
State Service Examination-2022 will be held on May 21 in 52 districts of Madhya Pradesh
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश में राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 21 मई से होगी। मप्र लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए हर संभाग में पर्यवेक्षक बनाए है। प्रदेशभर मेें 21 मई को 52 जिलों मेें अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 और दोपहर 2.15 से शाम 4.15 बजेे तक रहेगा।आयोग के अनुसार परीक्षा में 442 पदों के लिए तीन लाख से ज्यादा परीक्षार्थी भाग लेंगे।

विज्ञापन

हर संभाग में बनाए गए पर्यवेक्षक परीक्षा पर निगरानी रखेंगे। परीक्षार्थी परीक्षा की गड़बड़ी व अन्य व्यवस्था से जुड़ी शिकायत पर्यवेक्षकों से कर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए एक कंट्रोल रुम भी बनाया गया है। परीक्षार्थी को परीक्षा केद्रों पर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंचना होगा और जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इलेक्ट्रानिक डिवाइस या मोबाइल फोन परीक्षार्थी नहीं ले जा सकेेंगे। सख्त चैैकिंग के कारण उन्हें केेंद्रों पर जल्दी बुलाया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

विज्ञापन

राज्य सेवा परीक्षा के अलावा राज्य वन परीक्षा भी 21 मई को होगी। यह परीक्षा 15 पदों केे लिए होगी। इस परीक्षा के लिए भी तीन लाख से ज्यादा आवेदन आए है।पिछले साल इस परीक्षा के लिए भी तीन लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। आयोग ने इंदौर संभाग के लिए मधु खरे को पर्यवेक्षक बनाया है, जबकि उज्जैैन में शेखर वर्मा को इसकी जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed