फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   State BJP media in-charge Agarwal said on Indore's night culture - Young generation wants developed culture

Indore: इंदौर के नाइट कल्चर पर बोले प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अग्रवाल- युवा पीढ़ी विकसित कल्चर चाहती है

Mon, 07 Aug 2023 04:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 07 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

अग्रवाल ने कांग्रेस की प्रदेश में स्थिति के सवाल पर कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुके है। प्रदेश में कमल नाथ कांग्रेस असली है या दिग्विजय कांग्रेस असली यह पता ही नहीं चलता।

विज्ञापन
State BJP media in-charge Agarwal said on Indore's night culture - Young generation wants developed culture
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सोमवार को संगठन की एक बैठक के सिलसिले में इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि  इंदौर में नाइट कल्चर के नाम पर पर बढ़ रहे अपराधों के मुद्दे पर कहा कि शहर का युवा विकसित कल्चर चाहता, लेकिन हमारी संस्कृति भी नहीं बिगड़ना चाहिए। नाइट कल्चर के नाम पर जो गलत कर रहे है। उन्हें सबक सिखाना चाहिए।

विज्ञापन

अग्रवाल ने कांग्रेस की प्रदेश में स्थिति के सवाल पर कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुके है। प्रदेश में कमल नाथ कांग्रेस असली है या दिग्विजय कांग्रेस असली यह पता ही नहीं चलता। कांग्रेस का नेता अपना घर भरो और कमाअेां की राजनीति में लगा है। भाजपा की तुलना कांग्रेस से नहीं की जा सकती। हमारी पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा स्पष्ट है। हम अंत्योदय की विचारधारा पर काम करते है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की जो योजना जनता को पसंद आ रही है, उसे भाजपा का मीडिया विभाग आधुनिक तकनीकों को अपनाकर जनता तक पहुंचा रहा है। एक सवाल के जबाव में अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को मजाक नहीं बनाती है। हम राजनीतिक मर्यादा का पालन करते है। राहुल खुद अपनी हरकतों के कारण जनता के बीच मजाक बन जाते है। वे खुद कांग्रेस का नुकसान कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीतने वाले दावेदार बनेंगे उम्मीदवार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा नए चेहरों को टिकट देने के सवाल को लेकर अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में उम्मीदवार का चयन सामूहिक विमर्श के बाद शीर्ष नेतृत्व करता है। भाजपा उसी नेता को मौका देगी, जिनमें जितने की योग्यता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed