फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sonam Raguvanshi News Dhaba Owner Sahil Yadav Reveals Full Story Behind Handing Over Sonam to Police

Raja Sonam: राजा और सोनम के घर भारी भीड़, पुलिस को सुरक्षा की चिंता

Mon, 09 Jun 2025 10:06 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 09 Jun 2025 10:06 AM IST
सार

Raja Sonam: राजा और सोनम रघुवंशी के केस में बड़ा खुलासा हो गया है। राजा की हत्या में सोनम रघुवंशी को ही आरोपी बताया है। पुलिस के मुताबिक सोनम ने ही हत्यारों को बुलाया था। वहीं दोनों के घर के बाहर सुबह से भारी भीड़ है।
 

विज्ञापन
Sonam Raguvanshi News Dhaba Owner Sahil Yadav Reveals Full Story Behind Handing Over Sonam to Police
राजा और सोनम। सोनम के घर के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजा और सोनम रघुवंशी के केस में बड़ा खुलासा हो गया है। दोनों के घर के बाहर भारी भीड़ है। सुबह हत्या का खुलास होने के बाद से दोनों के घर पर भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने राजा की हत्या में सोनम को ही आरोपी बताया है। पुलिस के मुताबिक सोनम ने ही राजा की हत्या के लिए हत्यारों को मेघालय बुलाया था। सुबह यह खुलासा होने के बाद से राजा और सोनम के घर पर लोग जुटने लगे। पुलिस को सुरक्षा की चिंता है और दोनों के घर के आसपास भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों के घर के बाहर किसी भी तरह की घटना हो सकती है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। 
विज्ञापन


Sonam Raghuvanshi: 'बेटी निर्दोष है, पुलिस फंसा रही', सोनम रघुवंशी के पिता बोले- गाजीपुर से भाई को किया था फोन
विज्ञापन


गाजीपुर में किया सरेंडर
इससे पहले इस सनसनीखेज मामले में सोनम रघुवंशी ने आज सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने जानकारी दी कि सोनम ने पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर अपने ही पति की हत्या करवाई थी। इस हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले तीन हमलावरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी हमलावर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। फिलहाल एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर भीड़ पिता बोले बेटी को फंसाया जा रहा
मामले में खुलासा होने के बाद से ही सुबह सोनम के घर पर भीड़ जुटने लगी। इस पूरी घटना में एक नया मोड़ तब आया जब सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने अपनी बेटी पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, मेरी बेटी ने अपने पति की हत्या नहीं कराई है, वह पूरी तरह निर्दोष है। मेघालय पुलिस ने एक झूठी कहानी गढ़ी है और उसे साजिशन फंसा दिया गया है। पिता का यह बयान तब आया जब पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार करने की पुष्टि की और यह दावा किया कि उसने खुद पेशेवर हत्यारों को हत्या के लिए सुपारी दी थी।




सोनम की बरामदगी पर दो विरोधाभासी दावे, पुलिस और परिवार के बयानों में अंतर
सोनम की बरामदगी को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पहली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान नंदगंज के काशी ढाबा पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया। पूछताछ और पहचान के बाद यह पुष्टि हुई कि वह महिला सोनम रघुवंशी है, जो मेघालय के शिलॉन्ग में अपने पति के साथ लापता हुई थी। इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया।

परिवार का दावा- खुद पहुंची थी सोनम, भाई से करवाया था संपर्क
वहीं दूसरी ओर, सोनम के पिता देवी सिंह ने एक अलग ही कहानी पेश की। उन्होंने कहा कि रात करीब 2 बजे सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी और वहां मौजूद ढाबा संचालक से कहकर अपने भाई गोविंद को फोन कराया। गोविंद ने तत्काल अपने एक परिचित को मौके पर भेजा, जिसने सोनम को संभाला और फिर फोन पर पिता से बात कराई। इस बयान के अनुसार, सोनम बेहोश नहीं थी और न ही उसे पुलिस ने ढूंढ़ा, बल्कि वह खुद अपने परिवार से संपर्क करने की स्थिति में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed