फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Shops selling meat and fish without permission closed after cm mohan yadav order

Action: बिना अनुमति मांस मछली बेचने वालों की दुकान बंद करवाई, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक्शन में अधिकारी

Thu, 14 Dec 2023 04:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 14 Dec 2023 04:18 PM IST
सार

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव CM Mohan Yadav ने आदेश दिया है कि बिना अनुमति खुले में मांस मछली बेचने पर प्रतिबंध रहेगा, इसके बाद निगम अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Shops selling meat and fish without permission closed after cm mohan yadav order
एमआर 9 और अन्य क्षेत्रों में हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव CM Mohan Yadav के आदेश के बाद इंदौर में नगर निगम के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांस मछली Meat, Fish and Nonveg बेचने वालों की कई दुकानें हटा दी हैं। अलग अलग क्षेत्रों में हुई कार्ऱवाई के तहत कई दुकानों को हटाया गया और कई दुकानों का सामान भी जप्त किया गया है। Indore के निपानिया और एमआर 9 से शुरू हुई कार्रवाई के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों का दल शहर के कई क्षेत्रों में चेतावनी देने के लिए पहुंचा।  
विज्ञापन


कई दुकानदारों को समझाया है 
निगम के बीट प्रभारी ऋषि कुमार ने कहा कि दुकानदारों को समझाया गया है कि आगे से दुकानों को पूरी तरह ढांककर रखें। किसी भी स्थिति में यदि कोई भी दुकानदार खुले में बिना अनुमति के मांस मछली बेचता मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


फुटपाथ पर कब्जे के साथ गंदगी भी हो रही
ऋषि कुमार ने कहा कि एमआर 9 और अन्य क्षेत्रों में जहां पर भी इस तरह की अवैध दुकानें हैं वहां पर कार्ऱवाई की जा रही है। इन दुकानदारों की वजह से फुटपाथों पर भी कब्जे हो गए हैं। इस तरह की दुकानों की वजह से आसपास सभी जगह गंदगी रहती है और सड़कों पर जाम भी लगता है। आवारा कुत्ते और अन्य जानवर भी क्षेत्र में गंदगी फैलाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed