फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Seminar on vegetarianism held in Indore, told that vegetarianism reduces the risk of cancer and heart diseases

Indore News: शाकाहार से कम होता है कैंसर और हृदय रोगों का खतरा, ‘द रोल ऑफ न्यूट्रिशन इन मेडिसिन’ पर सेमिनार

Thu, 11 Jul 2024 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 07:10 PM IST
सार

चिकित्सा में पोषण की भूमिका को लेकर इंदौर में सेमिनार आयोजित किया गया। भविष्य में डॉक्टर बनने वाले छात्रों को इसके माध्यम से शाकाहार भोजन की उपयोगिता बताई गई कि कैसे सादा भोजन कैंसर और हृदय रोगों से बचाता है। 

विज्ञापन
Seminar on vegetarianism held in Indore, told that vegetarianism reduces the risk of cancer and heart diseases
इंदौर में आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाकाहारी भोजन एक पूर्ण आहार है, जो फाइबर, विटामिन सी और मैग्नीशियम से भरपूर है। शाकाहारियों में कोलेस्ट्रॉल कम होता है, इसके अलावा, रक्तचाप कम होने के साथ हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है। 
विज्ञापन


ये बातें इंदौर में द रोल ऑफ न्यूट्रिशन इन मेडिसिन विषय पर आयोजित सेमिनार में डॉ. जीशान अली ने बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने पश्चिमी आहार के प्रभाव और उनसे जुड़ी बीमारियों से लड़ने के लिए शाकाहारी भोजन के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ और खुश रहने के लिए शाकाहारी आहार को अपनाना सही तरीका हो सकता है। हमारे शरीर को शाकाहारी भोजन पचाने में आसानी होती है। सब्जियां न केवल हमारे स्वस्थ जीवन बल्कि पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

 
बता दें कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा ये सेमिनार आयोजित किया गया था। सेमिनार में मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव नारंग, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जीएस पटेल सहित शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फल और सब्जियां होती हैं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
डॉ. जीशान अली ने कहा कि पश्चिमी आहार जैसे मांसाहारी भोजन और फास्ट फूड तेजी से सब्जियों और फलियों से भरपूर पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की जगह ले रहे हैं। जबकि कई देशों में मांसाहार के कारण मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियां महामारी की तरह फैल रही हैं। चिकित्सकों की समिति का उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञों की मदद से छात्रों और युवाओं को शाकाहारी आहार के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। शाकाहारी लोगों को सामान्य आबादी की तुलना में कैंसर का खतरा कम होता है।  


उन्होंने छात्रों को बताया कि आज युवाओं का भी कोलेस्ट्रॉल लेवल आसमान छू रहा है, इसका एक कारण मीट और अन्य वसा का अधिक सेवन है। इन्हें अपने दैनिक जीवन से हटाकर आप आसानी से गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा सकते हैं। डॉ. जीएस पटेल ने बताया कि आज के समय में शाकाहार को अपनाना सभी के लिए बेहतर विकल्प है। खानपान और जीवनशैली में बड़े बदलाव करने के लिए कई बात महत्वपूर्ण होती है। इसमें उपलब्धता,कीमत के साथ आप अपनी जीवनशैली में उस आहार को स्वीकार करने के लिए कितने तैयार है यह भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed