फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   School bus collided with BJP councilor car one child injured in Indore

Indore: बीजेपी पार्षद की कार से स्कूली बस टकराई, एक बच्चा घायल, चालक गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2022 10:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 10:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक स्कूली बस और कार में भिडंत हो गई। स्कूली बस में सवार एक बच्चा घायल हुआ है। कार बीजेपी पार्षद व एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला की बताई जा रही है। हालांकि, वे वाहन में उस वक्त सवार नहीं थे।

विज्ञापन
School bus collided with BJP councilor car one child injured in Indore
कार से स्कूली बस टकराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूली बस और कार में टक्कर हो गई। कार बीजेपी पार्षद व एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला की थी। लेकिन कार में शुक्ला सवार नहीं थे। डीआरपी लाइन की तरफ से आ रही स्कूली बस ने कार में दाई तरफ के हिस्से से टक्कर मारी। इस हादसे में स्कूल बस में सवार एक बच्चे को चोट आई है। बस दस्तक पब्लिक स्कूल की है।

विज्ञापन


हादसा सुबह नौ बजे का बताया जा रहा है। उस वक्त सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं थी और स्कूल बस तेज गति से चिमनबाग चौराहे की तरफ जा रही थी। बस ने एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला की गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में शुक्ला का बेटा औरर ड्राइवर सवार था। इस हादसे में दोनों को चोटें नहीं आई। उधर स्कूली बस में दो बच्चे सवार थे। हादसे की वजह से एक बच्चा घायल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई थी। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और स्कूली वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


बस ड्राइवर को भी पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। शहर में पहले भी स्कूली बस से हादसे हो चुके हैं। स्कूली बसों की गति नियंत्रित रखने के लिए स्पीड गर्वनर लगाने के नियम भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने बना रखे हैं। लेकिन स्कूली बसें तेज गति से चलाई जाती हैं। हर सीट पर बच्चों के लिए सीट बेल्ट का नियम भी है, लेकिन ज्यादातर स्कूली बसों में नियमों का पालन नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed