फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   school and college students original documents and marksheets return rule

Indore News: छात्रों के ओरिजिनल डाक्यूमेंट तुरंत लौटाएं इंदौर के स्कूल कॉलेज, कलेक्टर ने दिया आदेश

Sat, 03 Aug 2024 06:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 03 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

कई एजुकेशनल इंस्टि्टयूट छात्रों के ओरिजिनल दस्तावेज जमा कर लेते हैं और बाद में लौटाते नहीं हैं। कई शिकायतें आ रही थी। नहीं दिए तो कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
school and college students original documents and marksheets return rule
कलेक्टर ने छात्रों के ओरिजिनल दस्तावेज लौटाने का कहा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश दिया है कि इंदौर की शैक्षणिक संस्थाएं अब छात्रों के ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट अपने पास जमा करके नहीं रख सकेंगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शहर का कोई भी एजुकेशनल इंस्टि्टयूट बच्चों के मूल दस्तावेज जमा नहीं करेगा यदि किसी भी कॉलेज, स्कूल या अन्य एजुकेशनल इंस्टि्टयूट के पास छात्रों के मूल दस्तावेज हैं तो वह तुरंत उन्हें वापस करें। यदि वापस नहीं लौटाए गए तो इन संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लगातार मिल रही थी शिकायतें
कलेक्टर को जनसुनवाई में और सी.एम. हेल्प लाइन में स्टूडेंट और उनके पैरेंट्स से लगातार शिकायतें मिल रही थी। शहर के कई निजी शैक्षणिक संस्थान प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों के मूल दस्तावेज (अंकसूचियों, स्थानातरण प्रमाण पत्र आदि) रख लेते हैं और वापस मांगने पर लौटाते नहीं हैं। 
विज्ञापन


क्या है आदेश में 
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं मध्यप्रदेश शासन के संस्थानों द्वारा जारी नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है। इसलिए सभी उच्च शैक्षणिक संस्थाओं और निजी विश्वविद्यालयों को (उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों) को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों को जमा नहीं करेगा। जिसके पास भी जमा हैं वह तुरंत लौटाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed